Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 में से कोई भी एक रत्न पहनें और फिर देखें चमत्कार

Advertiesment
Firoza Stone
Gems Stone : ज्योतिष में हर ग्रह के अपने रत्न या स्टोन होते हैं। सभी का जीवन पर अलग-अलग असर माना गया है। कुछ ऐसे रत्न होते हैं जिन्हें पहनने से भाग्य बदल जाता है और चमत्कारिक रूप से लाभ मिलता है। बस आपको ध्यान यह रखना होगा कि आपको अपनी अंगुली में सिर्फ एक ही तरह का रत्न पहना है। क्योंकि यदि आपने एक दूसरे के विरोधी रत्न पहन लिए तो नुकसान होगा। 
 
1. पुखराज : यह रत्न बृह्सपति का रत्न है। भाग्यवृद्धि और सुख-सौभाग्य हेतु इसे पहना जाता है। इसे पहनने से सुख, समृद्धि, पुत्र कामना, विवाह एवं आध्यात्मिक समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। यह जातक में आध्यात्मिक शक्ति, शांति या विद्या को भी बढ़ाता है। यह दिमागी ताकत बढ़ाकर इच्छाशक्ति को तेज करता है। इससे आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। खासकर यह आयु वृद्धि करता है।
 
2. पन्ना : यह बुध ग्रह का रत्न है। बुध ग्रह नौकरी और व्यापार में उन्नति प्रदान करते हैं। इसे पहनने से अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान वृद्धि होती है। पन्ना धारण करने से वाणी प्रभावशाली हो जाती है। पन्ना धारण करने से अधूरी तमन्नाएं पूरी होने लगती हैं। बस पन्न असली और अखंडित होना चाहिए।
webdunia
3. टाइगर स्टोन : टाइगर स्टोन को पहनने से व्यक्ति में पराक्रम का संचार होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। हर तरह की मुश्‍किलों का सामना करने का साहस पैदा होता है। इसे पहनने से सोया भाग्य जागृत हो जाता है।
 
4. जेड स्टोन : इसे हरिताश्‍म कहते हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए इसे पहनान लाभदायक रहता है। यह पॉजिटिव सोच और अच्छी किस्मत को प्रमोट करता है। यह आय के नए स्रोतों में वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
 
5. हीरा : इस रत्न को पहनने से पहले किसी ज्योतिष की सलाह जरूर लें। हीरा मालामाल भी कर सकता है और कंगाल भी। इसका शुद्ध और असली होना जरूरी है। उचित रत्ती का हीरा पहनने से लाभ मिलता है। इसे पहनने से सौंदर्य, धन, यश व प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Rashifal August 2024: कैसा रहेगा नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (19-25 अगस्त)