Hanuman Chalisa

गुरु के कुंभ राशि में जाने से खुल गई है 6 राशियों की किस्मत

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (11:27 IST)
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: देव गुरु बृहस्पति को सबसे बड़े ग्रह का दर्जा प्राप्त है। 20 नवंबर 2021 को 12 साल बाद गुरु ने सभी राशियों का भ्रमण करने के बाद कुंभ राशि ( Jupiter transit in Aquarius 2021 ) में प्रवेश किया है। एक राशि में 13 माह रहने वाले बृहस्पति की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या गोचर करे तो शुभ फल देता। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है इस परह चौथे भाव में उच्च और दसवें भाव में नीच का होता है।
 
 
गुरु गोचर से 6 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा ( 6 zodiac signs benefit the most from Jupiter transit ): 
 
1. मेष ( Aries ) : मेष राशि के लिए बृहस्पति का कुंभ में गोचर ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
ALSO READ: बुध, गुरु और सूर्य का गोचर : 12 राशियों में से किसके लिए खास है यह परिवर्तन
2. सिंह ( Leo ) : बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
 
3. तुला ( Libra ) : बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का है। गुरु का इस भाव में गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पंचम भाव से गुरु की एकादश भाव में दृष्टि डालेगा जिसके चलते आपको लाभ मिलेगा।
 
4. वृश्चिक ( Scorpio ) : बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह सुख और माता का भाव है। अर्थात सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। वहन सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। आपको फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।
ALSO READ: गुरु का गोचर : क्या होगा जब गुरु बदलेंगे अपना घर, जानिए 12 राशियों पर असर
5. धनु ( Sagittarius ) : बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।
 
6. मकर ( Capricorn ) : बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। हालांकि आपको इस गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

50 साल बाद मीन राशि में शनि के साथ बना चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के लिए अलर्ट, 5 को राहत

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

अगला लेख