Hanuman Chalisa

फ्रेंडशिप डे : आपकी जन्मपत्री बताएगी कि कैसा होगा आपका दोस्त

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (15:30 IST)
Friendship day : कहते हैं कि दो लोगों की राशि एक है तो उनमें अच्‍छी पटेगी, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ का मानना है कि दो लोगों के नक्षत्र एक हैं तो उनमें पक्की दोस्ती रहेगी लेकिन ऐसा भी जरूरी नहीं है। लेकिन आपकी कुंडली के भाव और ग्रह बता सकते हैं कि आप किस टाइप के व्यक्ति से मित्रता करेंगे।
 
 
1. मित्रता का प्रमुख भाव एकादश भाव है जो आय भाव भी है जिसके जितने अच्छे मित्र होंगे, आय भाव उतना ही मजबूत होगा।
2. इस भाव में यदि सूर्य हो तो ऐसे जातक की उच्च पदासीन, सत्तासीन व राजनीतिक लोगों से मित्रता होती है।
3. चंद्रमा इस भाव में होने पर ऐसे जातक के मित्र कलाकार, वायुयान चालक, जहाज के कैप्टन, नाविक आदि मित्र होते हैं।
4. एकादश भाव में मंगल है तो ऐसे जातक के मित्र खिलाड़ी, पहलवान, कुक आदि प्रकृति के लोग होते हैं।
5. यदि बुध इस भाव में हो तो ऐसे जातक के मित्र व्यावसायिक वृत्ति के लोग होते हैं।
6. गुरु इस भाव में होने पर जातक के मित्र बैंकिंग, वित्त धार्मिक आस्था, दार्शनिक आदि किस्म के होते हैं।
7. शुक्र इस भाव में होने पर अभिनय क्षेत्र, स्त्री, कलाकार आदि मित्रों की संख्या अधिक होती है।
8. शनि एकादश भाव में होने पर जातक के नौकरी पेशा, सेवावृत्ति, अपनी आयु से अधिक उम्र वाले लोगों से मैत्री संबंध होते हैं।
9. यदि इस भाव में राहु या केतु हो तो ऐसे व्यक्ति के छद्म मित्रों व अपनी जाति से इतर लोगों से मित्रों की संख्या अधिक होती है।
10. यदि इस भाव में कोई भी ग्रह नहीं है तो उस पर ग्रहों की दृष्टि और उस भाव की राशि से मित्रता का अनुमान लगाया जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

Partial Solar Eclipse: कल होगा आंशिक सूर्य ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा

कुंभ राशि में मंगल और राहु से बनेगा अंगारक योग, इन 5 राशियों के लिए अग्निपरीक्षा का समय

सूर्य ग्रहण के समय इन 7 राशियों पर मंडराएगा खतरा, भूलकर भी न करें ये गलती

Holika Dahan 2026: पूर्णिमा को है ग्रहण, कब करें होलिका दहन..!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 फरवरी, 2026)

अगला लेख