dharma sangrah

अगर इस दिन हुआ है आपका Birth, तो जानिए कैसा होगा आपका स्वभाव

Webdunia
Birthday N Nature
 
कुछ ज्योतिषी मानते हैं कि जिस वार को आपका जन्म हुआ है उस वार अनुसार ही आपका स्वभाव तय होता है। पौराणिक ग्रंथों में कई तरह की ज्योतिष विद्याओं का जिक्र मिलता है। कोई राशि अनुसार लोगों का स्वभाव बताता है तो कोई कुंडली के लग्न अनुसार। यहां प्रस्तुत है वार अनुसार आपका स्वभाव। 
 
1. रविवारः- 
 
रविवार को जन्मे व्यक्ति पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसे जातक का स्वभाव निर्भिक लेकिन उदार रहता है। रंग गेंहुवा रंग और कपाल चौड़ा रहता है। वह बलशाली व्यक्तित्व का धनी होता है। 

2. सोमवार:- 
 
सोमवार को जन्मे व्यक्ति पर चंद्र का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति का स्वभाव शांत तथा आध्यात्मिक विचारों से संपन्न रहता है। उसकी वाणी में मिठास और मधुरता रहती है। वह गंभीर और भावुक रहता है।


 
3. मंगलवारः-
 
मंगलवार को जन्मे व्यक्ति पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति का यदि मंगल खराब है तो वह तामसी प्रवृत्ति का होगा तथा सदा क्रोधी, जिद्दि स्वभाव कर रहेगा और यदि मंगल अच्छा है तो व्यक्ति निर्भिक,‍ नीडर और न्यायप्रीय रहेगा तथा हर परिस्थिति में बुद्धि से काम लेगा।


4. बुधवारः- 
 
बुधवार को जन्मे व्यक्ति पर बुध ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसा व्यक्ति कला एवं व्यापार में निपुण रहता है। वाणी में मिठास और चेहरे पर आकर्षण रहना है, लेकिन यदि कुंडली में बुध की स्थिति खराब है तो ऐसे व्यक्ति चालाक और दिव्यास्वप्न देखने वाला रहेगा तथा उसकी बुद्धि में हमेशा दुविधा और संशय बना रहेगा।

5. गुरुवारः- 
 
गुरुवार को जन्मे व्यक्ति पर बृहस्पिति ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसा व्यक्ति गंभीर चिंतन करने वाला और धार्मिक स्वभाव से संपन्न रहता है। उसके स्वभाव में मिलनसारिता और सर्वहिताय की भावना रहती है। लेकिन यदि गुरु की स्थिति ठीक नहीं है तो ऐसा व्यक्ति ढोंगी साधु या ढोंगी बन सकता है। असत्य बोलने वाला और लोगों को अपने झूठे ज्ञान से भ्रम में डालने वाले रहेगा।

6. शुक्रवारः- 
 
शुक्रवार को जन्मे व्यक्ति पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना गया है। यदि शुक्र ग्रह ठीक है तो व्यक्ति कलाप्रिय और तेज बुद्धि का होगा। आधुनिक विचारों को महत्व देने वाला और स्वभाव से विनम्र होगा। लोगों को अपनी बातों और कार्यों से प्रभावित करने में कुशल लेकिन यदि शुक्र ग्रह खराब है तो विलासितापूर्ण जीवन बिताने वाला और आरामपसंद व्यक्ति माना जाएगा। 

7. शनिवारः- 
 
शनिवार को जन्म जातक पर शनि ग्रह का प्रभाव माना गया है तो यदि शनि शुभ स्थिति में है तो व्यक्ति न्यायप्रीय, कलाप्रिय और कर्मवान होगा। स्पष्टवादी और सिद्धांतप्रिय स्वभाव का रहेगा, लेकिन यदि शनि की स्थिति ठीक नहीं है तो गरम स्वभाव, निर्बल शरीर और आलसी स्वभाव का रहेगा।

ALSO READ: 13 सितंबर 2020 को धरती पर हुआ है किसी महामानव का जन्म

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अगस्‍त, 2026)

19 August Birthday: आपको 19 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

अगला लेख