Publish Date: Mon, 17 Jan 2022 (12:52 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jan 2022 (12:57 IST)
यदि आप कहीं यात्रा जा रहे हैं और घर से बाहर निकलते वक्त आपको कन्या दर्शन, कलश एवं गाय सहित ये 5 आपको दिखाई दे तो इसे शुभ शकुन माना जाता है। आओ जानते हैं कि क्या होता है और कौन हैं ये पांच शुभ शकुन।
1. कन्या दर्शन : यदि यात्रा पर जाने से पूर्व या घर के बाहर निकलते ही आपको कोई कन्या दिखाई दे तो यह यात्रा की सफलता का सूचक है। उस कन्या को आप यथाशक्ति कुछ दक्षिणा देकर चरण स्पर्श करके ही यात्रा प्रारंभ करें।
2. कलश दर्शन : यात्रा पर जाने के पूर्व कलश दर्शन करके ही घर से बाहर निकलें। यदि यात्रा पर जाने से पूर्व अनायास की जल सा भरा कलश या कोई भी पात्र आपको दिखाई दे तो यह भी शुभ सूचना है। आप उस कलश या पात्र में 1 सिक्का डालकर यात्रा प्रारंभ करें।
3. संत दर्शन : यात्रा पर जाने से पूर्व या घर से बाहर निकलते ही आपको किसी साधु, संत, पंडित या ब्राह्मण के दर्शन हो जाए तो यह यात्रा की सफलता का सूचक है। उस संत को आप यथाशक्ति कुछ दक्षिणा देकर चरण स्पर्श करके ही यात्रा प्रारंभ करें।
4. गाय का दर्शन : यात्रा के लिए बाहर निकलते ही सामने आपको किसी गाय के दर्शन हो जाए तो यह अति शुभ माना जाता है। आप उस गाय को गुड़ खिलाकर उसकी प्रदक्षिणा कर यात्रा प्रारंभ करें।
5. धोबी : यात्रा पर जाते समय आपको घर से बाहर निकलते ही या रास्ते में धोबी नजर आ जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत हैं। आप उस धोबी को यथाशक्ति कुछ दक्षिणा देकर चरण स्पर्श करके ही यात्रा प्रारंभ करें।