Hanuman Chalisa

क्यों बोलते हैं लोग कठोर वचन, जानें ज्योतिषीय कारण

पं. हेमन्त रिछारिया
अक्सर आपने सुना होगा कि अमुक व्यक्ति बहुत कड़वा बोलता है या अमुक व्यक्ति मुंहफट है। इसके पीछे अधिकांश उस व्यक्ति के स्वभाव को उत्तरदायी मान लिया जाता है। लेकिन कठोर सम्भाषण करने के पीछे जन्मपत्रिका के कुछ ग्रहयोग उत्तरदायी होते हैं। आईए जानते हैं उन ग्रहयोगों के बारे में जो जातक को कटु भाषी या कुतर्की बनाते हैं।
 
किसी भी जातक की वाणी कैसी होगी, यह जानने के लिए जन्मपत्रिका के द्वितीय भाव, द्वितीयेश एवं बुध-गुरू का विचार किया जाना आवश्यक है। बुध वाणी का नैसर्गिक कारक होता है वहीं गुरू द्वितीय भाव का स्थिर कारक होता है। यदि जन्मपत्रिका के द्वितीय भाव, द्वितीयेश एवं बुध-गुरू पर राहु, शनि व मंगल का प्रभाव हो तो ऐसे व्यक्ति की वाणी कठोर होती है। वह कुतर्की होता है।
 
यदि द्वितीय भाव, द्वितीयेश व बुध-गुरू पर मंगल का प्रभाव हो एवं मंगल अशुभ भावों का स्वामी हो तो यह जातक को मुंहफट अर्थात् उत्तेजनात्मक सम्भाषण करने वाला बनाता है। यदि बुध के साथ राहु की युति हो व इस युति पर गुरू की पूर्ण दृष्टि हो व द्वितीय भाव पर शुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो ऐसा जातक अत्यंत तार्किक होता है। उसे वाद-विवाद में पराजित करना बेहद कठिन होता है। यदि द्वितीय भाव, द्वितीयेश एवं बुध-गुरू पर अधिक पाप प्रभाव हों तो जातक वाणीहीन अर्थात गूंगा हो सकता है।
ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
astropoint_hbd@yahoo.com

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Weekly Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल 13-19 अप्रैल 2026: जानिए आपका लकी नंबर क्या कहता है?

बुध का मीन राशि में प्रवेश: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकता है खतरा, रहें सतर्क

अगले 7 साल की डराने वाली भविष्यवाणी! क्या आने वाला है बड़ा संकट?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 अप्रैल, 2026)

11 April Birthday: आपको 11 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख