Dharma Sangrah

ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक है ऐरावत हाथी, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
Arivat Elephant
 

ऐरावत हाथी का नाम सुनते ही मन यह प्रश्न उठता हैं कि यह कौन था? तो जानिए elephant airavat के बारे में 10 खास बातें...

1. ऐश्वर्ययुक्त दिव्यगुणों वाले ऐरावत हाथी (Airavat elephant) का नाम सुनते ही ऐश्वर्य और सौभाग्य का अनुभव होता है। 
 
2. पुराणों में ऐरावत का वर्णन मिलता है कि वह चमकता हुआ श्वेत वर्ण का है। ऐरावत वास्तव में इंद्र के हाथी का नाम है। उसके 4 दांत हैं। 
 
3. रत्नों के बंटवारे के समय इंद्र ने अत्यंत सुंदर और ऐश्वर्ययुक्त दिव्यगुणों वाले ऐरावत हाथी को अपने लिए रख लिया था। इसीलिए इसे इंद्रहस्ति अथवा इंद्रकुंजर भी कहा जाता है। 
 
4. इसका ऐरावत नाम ही क्यों पड़ा, क्योंकि 'इरा' का अर्थ जल है, अत: इरावत (समुद्र) से उत्पन्न हाथी को ऐरावत नाम दिया गया है। प्राचीन पुराणों में ऐरावत नाग को भी कहा गया है। धृतराष्ट्र नामक एक नाग का पैतृक नाम भी ऐरावत था। 
 
5. देव तथा दानवों के बीच हुए समुद्र-मंथन से जो 14 रत्न प्राप्त हुए उनमें से एक ऐरावत भी था। 
 
6. महाभारत, भीष्मपर्व के अष्ट्म अध्याय में भारतवर्ष से उत्तर के भू-भाग को उत्तर कुरु के बदले 'ऐरावत' कहा गया है। जैन साहित्य में भी यही नाम आया है।
 
7. ऐरावत के और भी नाम हैं- अभ्रमातंग, ऐरावण, अभ्रभूवल्लभ, श्वेतहस्ति, मल्लनाग, हस्तिमल्ल, सदादान, सुदामा, श्वेतकुंजर, गजाग्रणी तथा नागमल्ल।
 
8. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सपने में ऐरावत हाथी को देखना बहुत ही शुभ एवं हितकारी माना जाता है, यह ऐश्वर्य, सौभाग्य बढ़ाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि का सूचक है। 
 
9. प्रतिवर्ष आश्विन कृष्ण अष्टमी को श्री महालक्ष्मी या गजलक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस संबंध में मान्यता हैं कि अर्जुन ने माता कुंती के लिए गजलक्ष्मी पूजन हेतु ऐरावत को धरती पर बुलाया था। 
 
10. सभी धर्मों में हाथी को पवित्र प्राणी माना गया है। भारत में अधिकतर मंदिरों के बाहर हाथी की प्रतिमा भी लगाई जाती है। मान्यतानुसार सपने में ऐरावत हाथी देखने मात्र से यश, सम्मान, सुख-शांति, वैभव-वृद्धि, परिवार की वृद्धि, भाग्यशाली संतान प्राप्ति आदि के शुभ संयोग बनते हैं। 
 
 
Elephant
ALSO READ: चांदी का हाथी और वास्तु : silver elephant घर में रखेंगे तो आश्चर्यजनक फायदे मिलेंगे


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख