Hanuman Chalisa

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

WD Feature Desk
शनिवार, 14 जून 2025 (18:26 IST)
कहते हैं कि जगन्नाथ मंदिर और उससे जुड़े धार्मिक स्थल के यहां घट रही शुभाशुभ घटनाओं से देश में आने वाले समय में शुभ या अशुभ घटनाओं के संकेत मिलते हैं। 14 अप्रैल 2025 को एक चील रहस्यमय तरीके से जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर लहराता पवित्र ध्वज उठा ले गई और आसमान में समुद्र की ओर उड़ गया। इसके बाद 22 अप्रैल 2025 को भारतीय कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ जिसमें 28 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई। हाल ही में अहमदाबाद जो विमान हादसा हुआ उसका कनेक्शन में लोग जगन्नाथ मंदिर से जोड़कर देखा जाता है। जगन्नाथ धाम से जो भी संकेत मिलते हैं उसका प्रभाव देश और दुनिया पर पड़ता है।
 
जगन्नाथ मंदिर से जुड़े संकेतों का उल्लेख पंच सखाओं की मालिका पुस्तक से मिलता है। इसमें भी अच्युतानंद दास की भविष्य मालिका में बताया गया है कि जब मंदिर में रक्त गिरेगा, ध्वज खंडित होगा, गुंबद से पत्थर गिरेंगे तब समझना की कलयुग का अंत होने वाला है इसके पहले महायुद्ध होगा और करोड़ों लोग मारे जाएंगे। इसके बाद 1000 वर्षों तक शांति रहेगी।
 
1. संत अच्युतानंद महाराज की गादी के पास आग:
जहां तक अहमदाबाद प्लेन हादसे का संबंध है तो सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि हाल ही में संत अच्युतानंद महाराज की गादी के पास आग लग गई थी। इस हादसे को लोगों ने अशुभ संकेत माना। 600 साल से यहां इस तरह की घटना कभी नहीं घटी। यहां पर संत अच्युतानंद महाराज की समाधि और गादी स्थापित है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान टेंट में आग लग गई। लोगों ने तुरंत ही उस आग पर काबू पाया अन्यथा गादी को नुकसान होता। 
 
2. पक्षियों का झुंड देखना:
कुछ दिनों पूर्व जगन्नाथ मंदिर के उत्तर के द्वारा पर अचानक से पक्षियों का झुंड देखना अजीब घटना थी। इसके साथ ही जगन्नाथ मंदिर के उत्तर के द्वार में बड़ी संख्या में पक्षियों को देखा गया जबकि आमतौर पर वहां कभी पक्षी नहीं आते हैं। इसे भी नकारात्मक संकेत माना गया। 
 
3. वरिष्ठ सेवक की हत्या: 
इसी के साथ ही स्नान पूर्णिमा के दिन ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ सेवक जगन्नाथ दीक्षित की हत्या का मामला भी भयानक नकारात्मक संकेत दे गया। वह मंदिर में सूपकार (रसोइया) के रूप में सेवा करते थे।
 
उपरोक्त घटना के बाद ही अहमदाबाद में भयानक विमान हादसा हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 मारे गए जबकि जहां विमान गिरा था वहां के लोगों की मौत की संख्या मिलाकर 275 से अधिक लोग मारे गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Mulank 5: मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

'मालव्य' और 'लक्ष्मी नारायण' राजयोग: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा अपार धन लाभ

Mokshada Ekadashi Katha: मोक्षदा एकादशी व्रत क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानें पौराणिक कथा

Mithun Rashi 2026: मिथुन राशि 2026 राशिफल: शनि के फेर में है कर्मफल और गुरु की मुट्ठी में बंद है भाग्य

सभी देखें

नवीनतम

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab mesh rashi upay 2026: मेष राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा शनि से सुरक्षित

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

Gita Jayanti 2025: गीता जयंती 2025: श्रीमद्भगवद्गीता के बारे में 10 दिलचस्प बातें

अगला लेख