Hanuman Chalisa

जानिए, रुद्राक्ष क्या है, दूर रहे गलत धारणाओं से...

पं. हेमन्त रिछारिया
रुद्राक्ष का वृक्ष एक उष्णकटिबंधीय वनस्पति हैया कहें कि रुद्राक्ष का वृक्ष एक सदाबहार वनस्पति है। इसकी पत्ती चमकदार व लम्बी होती एवं तना कठोर,बेलनाकार व लम्बा होता है। इसकी छाल का रंग भूरा या सफ़ेद होता है। रुद्राक्ष के वृक्ष का फ़ूल सफेद रंग का होता है। इसका फल शुरू में हरा एवं पकने के उपरांत नीला व सूखने पर काला हो जाता है। रुद्राक्ष इसी फल की गुठली को कहते हैं। हमारे शास्त्रों में रुद्राक्ष को भगवान शिव के नेत्रों के सदृश्य माना है। मुख्य रूप से रुद्राक्ष की तीन प्रजातियां होती हैं-
 
1. नेपाली रुद्राक्ष
2. इंडोनेशियाई रुद्राक्ष
3.  भारतीय रुद्राक्ष

ALSO READ: हर रुद्राक्ष का है एक विशेष मंत्र, पढ़ें विशेष जानकारी
 
'रुद्राक्ष' में प्राकृतिक रूप से छिद्र व धारियां होती हैं जिन्हें 'मुख' कहा जाता है। शास्त्रों में 1 से 14 मुखी तक के 'रुद्राक्ष' का वर्णन मिलता है। रुद्राक्ष प्रमुखतः चार आकारों में पाए जाते हैं-
 
1. गोल
2. बेलनाकार
3. चपटे
4. अर्द्धचंद्राकार
इसमें गोल रुद्राक्ष सर्वश्रेष्ठ होता है। एक मुखी रुद्राक्ष को साक्षात भगवान शिव का रूप माना जाता है।

ALSO READ: यश की कामना है तो रुद्राक्ष की माला से करें 8 शिव मंत्रों का जप 
गलत मान्यताएं-
 
-तांबे के दो सिक्कों के बीच घूमने वाला रुद्राक्ष ही असली है। 
-पानी पर तैरने वाला रुद्राक्ष ही असली होता है।
-टहनियों पर लगे रुद्राक्ष ही असली होते हैं जैसा कि कुछ तीर्थ स्थानों पर पेड़ की छोटी-छोटी टहनियों को लेकर कुछ लोग घूमते रहते हैं। रुद्राक्ष एक फल की गुठली होता है।

ALSO READ: कहां से आया रुद्राक्ष, पढ़ें कथा और हर रुद्राक्ष का महत्व
 
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

07 April Birthday: आपको 7 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

अगला लेख