Hanuman Chalisa

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026, नए अवसरों और सफलता का समय

डॉ. अभय गुप्ता
शनिवार, 24 जनवरी 2026 (10:20 IST)
Weekly Numerology Horoscope for Numbers 01 to 09: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक का यह सप्ताह आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। अंकशास्त्र के अनुसार, यह सप्ताह आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन स्थापित करने का समय है। जहां एक ओर यह समय आपके करियर में नई ऊंचाइयां छूने का है, वहीं दूसरी ओर रिश्तों में भी प्रगति का संकेत मिलेगा। इस अवधि में वित्तीय मामले सुलझेंगे और मानसिक शांति की प्राप्ति भी होगी।ALSO READ: 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले होंगे दर्शन
 

जानिए कैसे इस सप्ताह अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकते हैं, इस अंक राशिफल में...


(साप्ताहिक अंक राशिफल: 26 जनवरी - 1 फरवरी, 2026)

 

मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। 
 

उपाय: पिता, उच्च अधिकारी से बना कर रखें। 

 

मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। साझेदारी/टीम वर्क/ जमीन सम्बंधित कार्य करने वाले को सफलता मिलेगी। आय सामान्य रहेगी। सप्ताहांत में चिडचिडापन रह सकता है। रिश्ते अच्छे रहेंगे। 
 

उपाय: माता, मौसी का सम्मान करें। 

 

मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। शिक्षा /सम्प्रेषण से जुड़े लोगो के योग बन रहे है, सरकारी या प्रशासनिक कार्य आगे बढ़ेंगे। अच्छे से सोच विचार कर ही निवेश करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तों में सतर्क रहें।
 

उपाय: संतान से विवाद करने से बचें।

 

मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह आपकी बनाई हुई योजना में अचानक बदलाव आ सकता है। रुके हुए कार्य को प्रगति मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा किन्तु ध्यान रखें। रिश्तों में सामंजस्य रखें।
 

उपाय: ननिहाल पक्ष से बना कर रखें।

 

मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात लाभदायक रह सकती है। आय सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
 

उपाय: मामा, बुआ और बेटी का अनादर न करें।

 

मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी परिचित महिला के द्वारा आपका कोई कार्य हो सकता है। आय स्थिर रहेगी, खर्चे पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।
 

उपाय: पति/पत्नी से मधुर सम्बन्ध रखें।

 

मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

यह सप्ताह अध्यात्म /शोध/ अकल्ट के लिए श्रेष्ठ है, किसी बड़े प्रोजेक्ट /योजना पर कार्य कर सकते है। निवेश किसी अनुभवी से सलाह ले कर ही करें। पाचन सम्बंधित समस्या हो सकती है। रिश्तों में संतुलन बना कर रखें।
 

उपाय: दादा /दादी या घर के बड़ो का सम्मान करें।

 

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)

इस सप्ताह आपको कार्य का दबाव रह सकता है। उच्च अधिकारियो से तनाव हो सकता है,संयम रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। तनाव लेने से बचें। रिश्तों में टकराव संभव है।
 

उपाय: नौकर /सेवक /गरीब/असहाय की मदद करें।

 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

यह सप्ताह आप जोश से भरपूर रहेंगे। नौकरी में अपने अधिकारियो से वाद विवाद करने से बचे। प्रॉपर्टी /स्पोर्ट्स /खाद्य पदार्थ /प्रशासनिक कार्य करने वालों के लिए समय अनुकूल है, जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप का ध्यान रखें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।
 

उपाय: भाई /चाचा का सम्मान करें।

 
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 जून, 2026)

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख