फरवरी 2023 में शादी के 13 मुहूर्त में से 4 मुहूर्त हैं सबसे खास

Webdunia
सोमवार, 30 जनवरी 2023 (18:21 IST)
Shadi ke muhurat February 2023 : वर्ष 2023 के फरवरी माह में विवाह के कुल 13 शुभ मुहूर्त है। यदि कोई जातक इस माह में इन 13 शुभ दिनांक को विवाह करना चाहता है तो कर सकता है। इन दिन शुभ मुहूर्त में आप जब चाहें विवाह कर सकते हैं लेकिन यदि आप सबसे शुभ दिनांक और मुहूर्त में विवाह करना चाहते हैं तो ऐसी 4 दिनांक हैं।
 
फरवरी 2023 विवाह मुहूर्त : 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23 और 28 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं यानी फरवरी में 13 शुभ दिन उपलब्ध हैं। 
 
4 शुभ दिनांक : शुभ दिनांक के लिए हमें लग्न, शुक्र और गुरु की स्थिति देखने चाहिए। इसी के साथ शुभ तिथि का भी महत्व है।द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ होती है। यानी 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 12 फरवरी, 15 फरवरी और 22 फरवरी का दिन शुभ है, लेकिन इसमें भी पंचमी यानी 10 फरवरी, सप्तमी यानी 12 फरवरी, एकादशी यानी 15 फरवरी, तृतीया यानी 22 फरवरी का दिन सबसे शुभ है। यानी 10, 12, 15 और 22 फरवरी को है सबसे शुभ दिन।
 
नोट : आप चाहें तो इनमें से किसी भी दिन शुभ मुहूर्त निकाल कर शादी कर सकते हैं। विवाह के पूर्व योग, नक्षत्र और लग्न भी देख लें कि इन तारीखों में से कौन सा दिन ज्यादा शुभ है।
 
3. गोधुली वेला : शादी करने के लिए अभिजीत मुहूर्त और गोधुली वेला को सबसे शुभ माना गया है। 
 
4. विवाह के लिए अनुकूल तिथियां- द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि विवाह के लिए शुभ होती है।
5. शुभ तारा : विवाह के समय शुक्र और बृहस्पति तारा उदय होना चाहिए।
 
6. शुभ योग : विवाह के लिए निम्नलिखित 3 योग शुभ माने जाते हैं। उपरोक्त वर्णित विवाह की दिनांक में जब भी ये योग हो उस योग को सबस शुभ मानें। ये योग हैं- प्रीति योग, सौभाग्य योग और हर्षण योग। यदि उपरोक्त तारीख में यह योग नहीं है तब भी इस योग में विवाह किया जा सकता है, क्योंकि यह शुभ योग है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सूर्य की शत्रु ग्रह शनि से युति के चलते 4 राशियों को मिलेगा फायदा

असम में मौजूद है नॉर्थ ईस्ट का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, महाशिवरात्रि पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और कथा सभी एक साथ

सभी देखें

नवीनतम

जानकी जयंती 2025: माता सीता का जन्म कब और कैसे हुआ था?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा आज कारोबार में अपार धनलाभ, पढ़ें 17 फरवरी का दैनिक भविष्यफल

17 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

17 फरवरी 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख
More