अधिक मास की पूर्णिमा पर करें श्रीविष्णु-लक्ष्मी का पूजन, पढ़ें ये चमत्कारिक 7 मंत्र

Webdunia
1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन भगवान श्रीविष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है। इस दिन धर्म और पुण्य कार्य करने के लिए सर्वोत्तम होता है क्योंकि अधिक मास में पूजन-पाठ करने से अधिक पुण्य मिलता है। इस दिन श्राद्ध, स्नान और दान से कल्याण होता है। अधिक मास की पूर्णिमा पर विधि-विधान के साथ जाने वाले धर्म-कर्म से करोड़ गुना फल मिलता है। पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए इस दिन में पुण्य कर्म अवश्य करना चाहिए।
 
इस बार आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 सितंबर 2020, बुधवार को 12:25 मिनट से हो रहा है और इस तिथि की समाप्ति 1 अक्टूबर, गुरुवार को 02:34 मिनट पर होगी। इस दौरान विष्णु और लक्ष्मी मां के मंत्रों को जाप करना अतिफलदायी रहेगा। 
 
इस दिन इन मंत्रों का जाप अवश्‍य करना चाहिए- 
 
* 'श्री महालक्ष्म्यै नमः' 
 
* 'श्री ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' 
 
* 'श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।' 
 
* ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: 
 
* श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
 
* ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।  
 
* ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
 
सिर्फ पूर्णिमा के दिन ही नहीं अपितु पुरुषोत्तम मास में इनमें से किसी एक मंत्र का जाप कम से कम 1 माला अवश्य करना चाहिए। मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपार धन और अद्भुत शक्तियां देकर जीवन की परेशानियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। 

ALSO READ: अधिक मास 2020 : जानिए 20 काम की बातें

ALSO READ: अधिक मास में करें तुलसी का पूजन, पढ़ें 10 फायदे एवं उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या गया जी श्राद्ध से होती है मोक्ष की प्राप्ति !

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shukra Gochar : शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

सभी देखें

नवीनतम

Budh asta 2024: बुध अस्त, इन राशि के जातकों के लिए आने वाली है मुसीबत, कर लें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal: 16 सितंबर 2024, इन 4 राशियों के लिए लाभदायी रहेगा दिन, जानिए अपना राशिफल

16 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

16 सितंबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Horoscope: इस हफ्ते किसे मिलेगा भाग्य का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल (मेष से मीन राशि तक)

अगला लेख
More