Dharma Sangrah

Venus transit in Aries : शुक्र ने किया मेष राशि में प्रवेश, किसे होगा लाभ, किसे मिलेगा क्लेश

Webdunia
Venus Transit In Aries
 
शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर असर
            
शुक्र ने 28 फरवरी की मध्य रात्रि पश्चात 1 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। 28 मार्च को दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। सभी नवग्रहों में शुक्र के राशि परिवर्तन का सर्वाधिक प्रभाव होता है। राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं...  
 
 
मेष राशि- शुक्र का प्रवेश आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग के साथ-साथ विलासिता संबंधी वस्तुओं पर भी अधिक खर्च होगा। विवाह संबंधित वार्ता तो सफल रहेगी यदि आप प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो योग अच्छा है। दैनिक व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग बनेंगे विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें।
 
वृषभ राशि- शुक्र का गोचर कई मायनों में आपके लिए बेहतरीन सिद्ध होगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनी में नौकरी हेतु आवेदन करना अच्छा सफल रहेगा। यदि विदेशी नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो और भी अच्छा है। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक वह भी होगा और आमदनी भी उसी प्रकार होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा।
 
मिथुन राशि- शुक्र का गोचर आय के एक से अधिक साधन बनाएगा। परिवार के बड़े सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बनेगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आने का योग है फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
 
कर्क राशि- राशि से दशम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों बाद आपके लिए अच्छे ग्रह गोचर दिखाई दे रहे हैं इसलिए केंद्र अथवा राज्य सरकार में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। शासन सत्ता का सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग है। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
 
सिंह राशि- राशि से भाग्य भाव में शुक्र का गोचर राजयोग का निर्माण करेगा इसलिए कार्य व्यापार की दृष्टि से आपके लिए उत्तम समय आया हुआ है। अपने साहस पराक्रम एवं ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहें और जब तक योजनाएं सफल ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
 
कन्या राशि- अष्टम भाव में शुक्र का गोचर मिलाजुला फल देगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और आर्थिक हानि की संभावना बनी रहेगी इसलिए इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन कर्ज के रूप में न दें। आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे किंतु यह प्रभाव आपको प्रतापी बनाएगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी इसलिए पूर्ण समर्पण के साथ अपनी संकल्पसिद्धि में लगे रहें।
 
तुला राशि- राशि से सप्तम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल होगी और ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। सरकारी विभागों में पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। विशेष सलाह है कि रोमांस में अधिक समय नष्ट ना करते हुए अपने कार्य व्यापार पर ध्यान देंगे तो सफलता में भारी वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक राशि- आपकी राशि से छठे शत्रुभाव में शुक्र का गोचर ऋण, रोग और गुप्त शत्रुओं को प्रभावी बनाएगा। शत्रु सामने से नहीं पीछे से वार करेंगे। सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अपने आसपास कार्य करने वाले गुप्त शत्रुओं से भी बचें। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों से लाभ होगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी और मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। ननिहाल पक्ष थे सहयोग मिलेगा।
 
धनु राशि- राशि से पंचम भाव में शुक्र का गोचर शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएगा, विशेषकर के विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान से कम नहीं है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना बनें।
 
मकर राशि- शुक्र आपके लिए भौतिक सुखों की वृद्धि कराने वाले सिद्ध होंगे। काफी दिनों से अपने मकान अथवा वाहन के खरीदने का आपका संकल्प पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हो तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। समाज में मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। फिर भी माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
 
कुंभ राशि- पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर साहसी एवं सफल उद्यमी बनाएगा। आप नित्य प्रति नई-नई योजनाओं का चिंतन करते रहेंगे, इसलिए उसे पूर्ण करने में अपनी ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें। परिवार में भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो यह अवसर लाभप्रद सिद्ध होगा। तीर्थ यात्रा एवं विदेश यात्रा के अच्छे संयोग बन रहे हैं।
 
मीन राशि- राशि से धनभाव में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहेगा। इस अवधि में आर्थिक हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सतर्क रहें और किसी को भी अधिक धन उधार देने से बचें किंतु इसी गोचर के परिणाम स्वरूप आपके लिए आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बन रहें हैं किसी को उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा दाहिनी आंख का ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

25 March Birthday: आपको 25 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

अगला लेख