Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शुक्र आया तुला राशि में, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...

हमें फॉलो करें शुक्र आया तुला राशि में, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव...

श्री रामानुज

* शुक्र का राशि परिवर्तन, क्या होगा आप पर असर.. 
 

 
एक बार फिर से राशि परिवर्तन हो रहा है। इस बार 19 सितंबर से 13 अक्टूबर तक शुक्र तुला राशि में रहेगा।

आइए जानते हैं इस दौरान शुक्र का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव... 

आगे पढ़ें 12 राशियों पर ग्रह परिवर्तन का प्रभाव... 

 
webdunia

 


मेष राशि के जातकों को धन-लाभ होगा। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर काबू रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। उत्सवप्रियता हावी रहेगी। यात्रा का भी योग है। जीवन साथी से सुख मिलेगा।
 
 
webdunia

 

वृषभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास कम होगा। निजी जीवन में तनाव रहेगा। आय बढ़ेगी। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा।
 
 
webdunia

 


मिथुन राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। मित्रों-परिजनों से भी संबंध मधुर रहेंगे। गीत-संगीत और मनोरंजन में मन लगेगा। सावधान रहें, पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। 
 
 
webdunia

 

कर्क राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। स्वयं पर पैसा खर्च होगा। उपयोग या काम की चीजों में बदलाव हो सकता है। सजावट का सामान खरीदने का योग है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है। जीवनसाथी या प्रेमी से सुख मिलेगा। 
 
 
webdunia

 

सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। रुके हुए काम भी पूरे होंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर खर्चा हो सकता है। अति आत्मविश्वास से बचें। पैसों को लेकर सावधान रहें। किसी को उधार पैसा न दें। नए निवेश करने से पहले सोच-विचार कर ही ये काम करें।
 
 
webdunia

 

कन्या राशि के जातकों को धन लाभ होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में सावधान रहें। वाहन खरीदना-बेचना चाहते हैं तो समय अच्छा है। सावधान रहें, स्त्री सुख के कारण, ज्यादा कामुकता से आपके कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं।
 
 
webdunia

 

तुला राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ेगा। खर्चों पर काबू करें। व्यर्थ खरीदी करने से बचें। शेयर बाजार या कमोडिटी में बड़ा लेन-देन न करें। सेहत में उतार-चढाव आ सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिलेगी।
 
 
webdunia

 

वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम संबंधों के मामले में सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें। सहयोगियों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। खुद को समय दें। मनोरंजन में भी समय बीतेगा।
 
 
webdunia

 

धनु राशि के जातकों को मित्रों से मदद और लाभ मिलेगा। नए काम शुरू होंगे। कोशिश से बड़े और रुके काम निपटा लेंगे। शादी या प्रेम प्रस्ताव में असफलता मिलेगी। फालतू कामों में पैसा खर्च न करें। पूंजी बचा कर रखें। नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को फायदा होगा।
 
 
webdunia

 

मकर राशि के जातकों के लिए मीडिया, मनोरंजन, संगीत से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में नए सौदे होंगे। धार्मिक काम करने की इच्छा होगी। ऑफिस-घर में सजावट या जगह बदलने की भी इच्छा रहेगी। 
 
 
webdunia

 

कुंभ राशि के जातकों के लिए किस्मत साथ देगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। बहुत समय से कोई दबी हुई इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। धर्म कर्म से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। छोटी-मोटी पूजा या कोई उपाय भी करेंगे। 
 
 
webdunia

 


मीन राशि के जातकों को किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। प्रेम-संबंध उलझ सकते हैं। काम इच्छा तेज होगी। स्त्री सुख मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे, कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आत्मविश्वास कम हो सकता है। जमा पैसा खत्म हो सकता है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्राद्ध पर्व विशेष पकवान : केसरिया शाही खीर