Hanuman Chalisa

वेलेंटाइन डे बन जाएगा रोमांटिक इन एस्ट्रो टिप्स को आजमाएं

पं. प्रेमकुमार शर्मा
हर नवयुवक व युवतियां अपने प्रेम संबंधों को मधुर व खुशनुमा बनाने हेतु तरह-तरह के उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं। बाजार में रौनक व चहल-पहल बढ़ गई है।
वेलेंटाइन डे, यह दिवस संत वेलेंटाइन जो रोम में एक चर्च में पादरी थे उन्हीं के नाम पर मनाया जाता है। वेलेंटाइन ने उस देश काल के अनुसार लोगों को प्रेम व चाहत का संदेश दिया। जो आजकल भारत में भी लोकप्रिय है। 
 
अंकशास्त्रीय दृष्टि से 14 फरवरी का दिन प्यार व चाहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका योग 1+4= 5 बनता है। काल पुरुष की कुंडली में 5वां घर प्रेम का घर होता है अर्थात्‌ अंकशास्त्रीय दृष्टि से यह दिन प्रेम व चाहत को बढ़ाने वाला होता है।  इस दिन को खुशनुमा बनाने हेतु प्रणय प्रेमियों को अपने प्रेम संबंधों में गुलाब के फूल या गुलाबी रंग का प्रयोग करना चाहिए। 
 
आप अपने घर को गुलाबी रंग से सजा सकते हैं  और पहनने के वस्त्रों में लाल के रंग के कपड़ों या पोशाक लाल रंग की प्रयोग करें तो प्रणय संबंधों में आनंद और प्रगाढ़ता अधिक बढ़ेगी। 
 
गुलाबी व लाल रंग प्रेम, उत्साह व ऊर्जा के प्रतीक हैं, वहीं यह रंग प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाने वाला है। पुष्प कोमलता व आकर्षण का प्रतीक है। 
 
प्यार व चाहत के मामलों में लाल गुलाब व गुलाबी रंग बहुत ही विशेष हैं। किन्तु मेष व वृश्चिक राशि के सहित जिन जातकों की कुंडली में लाल ग्रह मंगल उपयुक्त स्थान पर हैं। उन्हें प्रेम व चाहत के मामलों में इच्छित सफलता प्राप्त होती रहती है। किन्तु मंगल की स्थिति प्रतिकूल होने पर वह संबंधों में तनाव व कटुता दे सकती है। 
 
इस वेलेंटाइन डे को खुशनुमा बनाने हेतु गुलाबी रंग व गुलाब के फूलों का प्रयोग करें। यह मधुरता को बढ़ाएंगे किन्तु परिधान में गहरे व काले रंगों का प्रयोग हानिप्रद हो सकता है। 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

Kokila Vrat 2026: कोकिला व्रत क्या होता है, क्यों करते हैं इसे, जानें कथा, मुहूर्त, विधि और महत्व

छाया ग्रह राहु का कुंभ और धनिष्ठा में गोचर: शिक्षा, तकनीक और मीडिया में आ रहा है क्रांतिकारी बदलाव

देश-दुनिया में जनविद्रोह और युद्ध के संकेत! जानिए किन राशियों के लिए शुभ तो किनके लिए भारी रहेगा यह दौर

Vijaya Parvati Vrat 2026: विजया पार्वती व्रत कब से होगा प्रारंभ, क्या है इस व्रत का महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 जुलाई, 2026)

अगला लेख