Hanuman Chalisa

24 जनवरी को तिल संकटा चौथ, जानिए चंद्रोदय का समय

Webdunia
वर्ष 2019 में तिल संकटा चौथ 24 जनवरी को मनाई जा रही है। इसे तिल संकष्टी चतुर्थी भी कहते है। वैसे तो संकष्टी गणेश चतुर्थी हर माह में ही आती है, लेकिन पौराणिक शास्त्रों में जनवरी के माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित है। 
 
माघ मास की यह चतुर्थी संकट या संकटा चौथ, वक्रतुंडी चतुर्थी, माही चौथ, तिल अथवा तिलकूट चतुर्थी व्रत भी कहते हैं। 
 
पुराणों में इस संकट चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। खास कर महिलाओं के लिए इस व्रत को उपयोगी माना गया है। मान्यता है कि इस चतुर्थी के दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से जहां सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, वहीं इच्छाओं और कामनाओं की पूर्ति भी होती है। इस दिन तिल दान करने का महत्व होता है। इस दिन गणेशजी को तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। 
 
शास्त्रों के मुताबिक देवी-देवताओं में सर्वोच्च स्थान रखने वाले विघ्न विनाशक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना जो लोग नियमित रूप से करते हैं, उनकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। मंगलमूर्ति और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को संकटहरण भी कहा जाता है।
 
माघ मास की यह चतुर्थी संक्रांति के आसपास आती है। चूंकि यहीं से सभी शुभ कार्य शुरू होते हैं इसलिए गणेश जी की उपासना का भी सबसे ज्यादा महत्व है। पूजन में अधिक सामग्री न भी हो तो सच्चे मन से की गई किसी भी देवता की आराधना का फल अवश्य मिलता है।
 
इस दिन मंगलमूर्ति श्री गणेश का पंचामृत से स्नान करने के बाद फल, लाल फूल, अक्षत, रोली, मौली अर्पित करना चाहिए। तिल से बनी वस्तुओं अथवा तिल-गुड़ से बने लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। भगवान श्री गणेश की अर्चना के साथ चंद्रोदय के समय अर्घ्य दिया जाता है। 
 
वर्ष 2019 में तिल-संकटा चौथ पर चंद्रोदय का समय 24 जनवरी, गुरुवार रात्रि 9.30 मिनट पर रहेगा। इस दिन गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ के साथ ही गणेश मंत्र - 'ॐ गणेशाय नमः' का जाप 108 बार करना चाहिए। इसके अलावा श्री गणेश के 1008 नामों  का पाठ करना लाभदायी रहता है। 
 
ज्ञात हो कि इस बार संकटा चतुर्थी (चौथ) 23 जनवरी को 23.59 मिनट पर शुरू होकर 24 जनवरी को 20.53 मिनट तक रहेगी। इस दिन व्रत करने से जीवन में उन्नति के साथ ही दीघार्यु प्राप्ति की कामना से भी यह व्रत रखा जाता है।

ALSO READ: तिल संकटा चतुर्थी : जानिए महत्व, पूजा का मुहूर्त, विधि और व्रत कथा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

19 June Birthday: आपको 19 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

21 जून: जब साल का सबसे लंबा दिन रचता है इतिहास

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

अगला लेख