Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahu transit in Aquarius 2025

WD Feature Desk

, गुरुवार, 15 मई 2025 (15:25 IST)
Rahu ka kumbh rashi me gochar:14 मई 2025 से बृहस्पति ग्रह 8 वर्षों के लिए अतिचारी हो गए हैं और अब 18 मई को राहु का कुंभ में और केतु का सिंह में गोचर होगा। इन दोनों के गोचर से देश और दुनिया में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। राहु ने मंगल और शनि के साथ मिलकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है और अब राहु का गोचर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा इसके बाद शनि और मंगल का षडाष्टक योग बनेगा जो 28 जुलाई तक रहेगा। शनि एक राशि में ढाई वर्ष, बृहस्पति एक वर्ष, राहु और केतु करीब 18 माह एक ही राशि में रहते हैं।ALSO READ: 14 मई से 14 जून के बीच होगा कुछ बड़ा, क्या कहती है बृहस्पति और राहु की चाल
 
1. राजनीतिक उथल पुथल बढ़ेगी: 18 मई 2025 को राहु ग्रह बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ में राहु के जाने से देश दुनिया में राजनीतिक हलचल और तेज हो जाएगी। लोगों और देशों को समझ में नहीं आएगा कि कौन हमारा दोस्त है और कौन दुश्मन। मायावी ग्रह की माया भ्रम में डालने वाली रहेगी। फेक न्यूज बढ़ जाएगी। 18 माह तक राशि कुंभ में रहकर बलवान होकर शनि के कार्य को ही आगे बढ़ाएंगे। केतु के कारण देश और दुनिया में हर कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। लोगों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ेगा।
 
2. नई महामारी की संभावना: कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही पुरी दुनिया किसी नई महामारी की चपेट में आ सकती है। इसलिए अभी से सावधान रहने की जरूरत है। 
 
3. टेक्नोलॉजी का होगा विकास: एआई टेक्नोलॉजी का तेजी से विकास होगा। AI टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो जाएगी जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। लोग अंतरिक्ष में जाने की योजना बनाएंगे।
 
4. इंटरनेट होगा बंद: ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि राहु के गोचर के चलते भविष्य में इंटरनेट कुछ माह के लिए बंद हो जाएगा। कुछ लोगों का मानना है कि देश और दुनिया में 7 दिनों के लिए अंधकार छा जाएगा उस दौरान इंटरनेट भी बंद हो जाएगा। कुछ लोगों का मानना है कि सौर तूफान के कारण ऐसा होगा। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि युद्ध के दौरान ऐसा किया जा सकता है।ALSO READ: शनि के बाद बृहस्पति और राहु के राशि परिवर्तन से क्या होगा महायुद्ध?
 
5. लोगों का व्यवहार होगा और खराब: राहु आपके अंदर भ्रम, लालच, अचानक बदलाव का भाव लाने का काम करता है और केतु मोक्ष, त्याग, अंदरूनी शांति लाता है। एक ओर जहां बुराई अपने चरम पर होगी वहीं दूसरी ओर धर्म के उपदेश भी चरम पर होंगे। एक ओर पश्चिमी धर्म के प्रति लोगों का विश्वास खत्म होगा तो दूसरी ओर सनातन हिंदू धर्म को लेकर दूसरे धर्मों के लोगों की जिज्ञासा बढ़ जाएगी। राहु और केतु का गोचर लोगों की सोच, फैसले और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि