suvichar

आज किया सूर्य ने वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए ऐश, किसके लिए क्लेश

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
वृश्चिक का सूर्य कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 
 
तेजोमयी सूर्य ने नीच राशि तुला को त्यागकर मंगल की राशि वृश्चिक में 16 नवंबर को दोपहर 1 बजे प्रवेश कर लिया है। सूर्य गुरु के नक्षत्र विशाखा में आया है एवं 16 दिसंबर सुबह 4 बजे धनु में राशि गमन कर जाएगा। 
 
मेष-  गुप्त संबंधों का खुलासा हो सकता है। गूढ़ विषयों के अध्ययन में मन लगेगा। साहस बल एवं पराक्रम में कमी महसूस करेंगे जिससे आत्मविश्वास की कमी होगी। बड़ों की सलाह लेकर ही चलें तो अच्छा होगा।
 
वृषभ- दांपत्य जीवन में बाधा का कारण बन सकता है। परिवार के मामलों में सावधानी रखकर चलें। समय का जितना हो सके, सदुपयोग करें। जनता से संपर्क में सतर्कता बरतें। मित्रों से मधुर संबंध रखें। 
 
मिथुन- स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है एवं बेवजह के कार्यों की वजह से मन में चिड़चिड़ापन बना रह सकता है। आपकी कार्ययोजनाओं में थोड़ी रुकावट आ सकती है। आपको व्यावहारिकता पर भी बल देने की जरूरत है।
 
कर्क-  मानसिक ऊर्जा एवं पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा प्रगति पाएंगे। आर्थिक लाभ के योग होने से परिवार का माहौल  सुखद रहेगा। पिता पक्ष से सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। विद्यार्थियों को साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
 
सिंह- वाहन, मकान आदि पर खर्च हो सकता है। जनता से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। सोची-समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों में प्रगति पाएंगे। अकस्मात यात्रा के योग बन सकते हैं।
 
कन्या- पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। रोजगार से संबंधित कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। साझेदारी में सतर्क रहें।
 
तुला- आर्थिक मामलों में अनुकूल सफलता के साथ कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाणी का प्रभाव बना रहेगा। कार्य में  प्रगति आएगी। 
 
वृश्चिक- करियर के प्रति सजग रहने वालों को अनुकूल  सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा। घर-गृहस्थी में सुखद स्थिति रहने से प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु- भाग्य में कमी महसूस करेंगे। बाहरी मामलों में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में सफल होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होने के आसार हैं। जीवनसाथी के मामलों में मधुर वातावरण रहेगा। 
 
मकर- आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यय हो सकता है। नौकरीपेशा अधिकारी वर्ग से टकराव की स्थिति से बचें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।
 
कुंभ- नौकरी में उन्नति के योग हैं। प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों के लिए समय उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। पिता से सहयोग मिलेगा।
 
मीन- करियर के मामलों में प्रगति के आसार हैं। पिता से मधुर संबंध बनेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। भाग्य पक्ष में प्रबलता आएगी जिससे रुके कार्य संपन्न होंगे।
 
उपाय- जिन्हें सूर्यजनित कष्ट हों, जैसे नौकरी में विवाद, पिता से अनबन, व्यवसाय में रुकावट आदि हों तो प्रात: सूर्य को दूध-मिश्री मिले जल से स्टील के कलश द्वारा अर्घ्य दें। नमक का सेवन न करें। उपवास करें। सवा किलो गेहूं प्रति रविवार 1 माह तक दान करें। इस प्रकार सूर्यजनित कष्टों से राहत मिलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मार्च, 2026)

30 March Birthday: आपको 30 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख