Hanuman Chalisa

घर में स्नान कर पाया जा सकता है तीर्थस्थानों में स्नान का पुण्यफल, जानिए कैसे

पं. हेमन्त रिछारिया
घर बैठे करें विशेष स्नान और पाएं तीर्थस्थानों में स्नान का पुण्यफल-
 
यदि आप नित्य घर पर किए जाने वाले स्नान से पुण्यफ़ल की प्राप्ति करना चाहते हैं उसके लिए आपको केवल यह छोटा सा उपाय करना है। 

ALSO READ: यह जल में मिलाकर नहाने से होते हैं ग्रहदोष दूर, जानिए 9 ग्रहों के लिए 9 तरह के औषधि स्नान
 
-सर्वप्रथम एक पात्र में नर्मदाजल, गंगाजल या ताजा शुद्धजल ले लें फ़िर उस जल से भरे पात्र को अपने दोनों हाथों में लेकर निम्न मंत्र का तीन बार उच्चारण कर उस जल को अभिमंत्रित करें। इस अभिमंत्रित जल को अपने स्नान करने वाले जल में मिश्रित कर उस जल से स्नान करें। इस प्रकार के स्नान से आपको समस्त पवित्र नदियों में स्नान का पुण्यफ़ल प्राप्त होगा।
 
मंत्र 
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती,
नर्मदा सिन्धु कावेरी जलेस्मिन सन्निधि कुरु॥
 
तुलसी माला धारण कर स्नान करें:  
 
शास्त्रानुसार तुलसी की माला धारण कर स्नान करने से समस्त तीर्थों में स्नान करने का पुण्यफ़ल प्राप्त होता है। 
 
ब्रह्म स्नान-
 
जब भी आप किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुण्ड में स्नान करें तो जल में खड़े होकर स्वयं को मध्य में रखते हुए अपने आसपास तर्जनी अंगुली से जल में एक त्रिकोण का निर्माण करें तत्पश्चात् उस त्रिकोण के अन्दर अपने गुरु मंत्र या भगवन्नाम का उच्चारण करते हुए तीन बार डुबकी लगाएं। इस प्रकार किए गए स्नान को ब्रह्म स्नान कहा जाता है। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अप्रैल, 2026)

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

अगला लेख