Dhanteras
✕

परीक्षा से पहले अंडा खाएंगे तो अंडा ही मिलेगा... पढ़ें कैसे-कैसे अंधविश्वास प्रचलित हैं विदेशों में

Webdunia
आमतौर पर यह मान लिया जाता है कि भारत में अंधविश्वास और धार्मिक मान्यताएं बहुत प्रचलित हैं लेकिन ऐसा नहीं है विदेशों में भी कई तरह की अजीबोगरीब मान्यताएं है, जिन्हें पढ़कर कभी आप हैरत में पड़ जाएंगे तो कभी आपको बेसाख्ता हंसी आ जाएगी.... आइए जानते हैं.... 
 
* थाईलैंड में मान्यता है कि अगर आप रसोईघर में गाते हैं तो आपको बहुत ज्यादा उम्र का जीवनसाथी मिलेगा। राहत की बात है कि खाना पकाते वक्त सीटी बजाने को लेकर वहां ऐसी कोई मान्यता नहीं है।
 
* बांग्लादेश में मान्यता है कि परीक्षा से पहले अंडा (खासकर उबला हुआ) खाने वाले को परीक्षा में भी अंडा यानी शून्य ही मिलता है।
 
* यदि चम्मच या कांटा नीचे गिर जाए, तो महिला अतिथि आएगी और यदि छुरी गिरे तो पुरुष अति‍थि आएगा। यह रूस की मान्यता है।
 
* ताईवान में मृत व्यक्ति की तरफ से नोट जलाए जाते हैं ताकि उसे स्वर्ग में कोई दिक्कत न हो। हालांकि असली नोट की बजाय बाजार से खरीदी गई नकली मुद्रा जलाई जाती है।
 
* पोलैंड में कहा जाता है कि अगर आपने हैंडबैग को जमीन पर रख दिया तो उसके भीतर रखा पैसा उड़न-छू हो जाएगा।
 
* अमेरिका में माना जाता है कि गर्भवती महिला अगर अपनी जेब में आलू रखे तो उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी।
 
* जर्मनी में कहा जाता है कि सुबह-सुबह दो बुजुर्ग महिलाओं के बीच से गुजरने से बचें, वरना आपका दिन खराब हो जाएगा।
 
* कोरिया में कहा जाता है कि कमरे में रखा पंखा चलाकर सारी खिड़कियां बंद करके नहीं सोना चाहिए, वरना पंखा कमरे की सारी हवा सोख लेगा और आपके जीवित रहने के लिए हवा नहीं बचेगी।
 
* लैटिन अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के लोग बुरी नजर से बचाने के लिए बच्चों को लाल रंग की चीजें पहनाते हैं, जैसे लाल मूंगों का ब्रेसलेट या लाल टोपी।
 
* तुर्की में माना जाता है कि दो ऐसे लोगों को बीच खड़े हो, जिनके नाम समान हैं, तो उस समय की गई इच्छा जरूर पूरी होगी।
 
* अमेरिका, कोलंबिया और स्पेन में मान्यता है कि अगर दुल्हन ऐसी चीजें पहनें जिनमें कुछ नया खरीदा हो, कुछ पुराना हो और कुछ उधार मांगा गया हो तो उसे सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
 
* वेनेजुएला में मान्यता है कि अगर ‍अविवाहित युवती के पैरों पर झाड़ू लग जाए तो उसकी कभी शादी नहीं होगी। इसलिए वहां लड़कियां झाड़ू लगाने वालों के करीब नहीं जातीं।
 
* रूस में कहा जाता है कि किसी लड़की को उपहार में घड़ी नहीं देनी चाहिए। इससे संबंधों का वक्त खत्म हो जाता है।
 
* जर्मनी में माना जाता है कि कब्र के पत्थर के आसपास जमा बरसाती पानी को पीने से चमड़ी पर चकवों की समस्या से निजात मिलती है।
 
* ब्राजील में मान्यता है कि अगर आप हमेशा कप में कॉफी से पहले शकर डालें, तो आप अमीर बन जाएंगे।
 
* 1945 से 1953 के मध्य अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैरी एस. ट्रुमैन ने बुरी ताकतों को दूर रखने के लिए अपने ऑफिस के दरवाजे पर घोड़े की नाल ठुकवा रखी थी।
 
* तुर्की में मान्यता है कि खाते वक्त यदि आपके कपड़ों पर खाना गिर जाए तो उस दिन आपके यहां मेहमान आएंगे।
 
भले ही किसी आदमी की छींक अच्‍छी नहीं मानी जाए, पर इटली में बिल्ली की छींक सुनना सौभाग्यदायक माना जाता है। 
 
* तुर्की में मान्यता है कि अगर दूल्हा विवाह समारोह के दौरान एक दोस्त का नाम अपने जूते के तले पर लिख ले और वह नाम घिसकर मिट जाए तो उस दोस्त की शादी जल्दी होगी। 
 
* जापान में मान्यता है कि अगर आप अपने घर में बिल्ली की ऐसी मूर्ति रखेंगे जिसमें उसने अपना पंजा उठाया हो, तो आप सौभाग्यशाली होंगे और अपने जीवन में ढेर सारा पैसा पाएंगे।
 
* ब्राजील में माना जाता है कि कोई बच्चा खेलते-खेलते सिर के बल हो जाए तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी मम्मी के दुबारा मां बनने के दिन आ गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 07 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय