Hanuman Chalisa

रविवार के दिन कैसे करें सूर्य देवता को प्रिय यह व्रत, पढ़ें पूजा विधि

Webdunia
Sunday Fast Vidhi
 
रविवार सूर्य देवता की पूजा का वार है। जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिए रविवार का व्रत सर्वश्रेष्ठ है। रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान-सम्मान, धन-यश तथा उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। 
 
रविवार व्रत का ऐसे करें पूजन :- 
 
* सूर्य का व्रत एक वर्ष या 30 रविवारों तक अथवा 12 रविवारों तक करना चाहिए। 
 
* रविवार को सूर्योदय से पूर्व बिस्तर से उठकर शौच व स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ लाल रंग के वस्त्र पहनें।
 
* तत्पश्चात घर के ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान सूर्य की स्वर्ण निर्मित मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
 
* इसके बाद विधि-विधान से गंध-पुष्पादि से भगवान सूर्य का पूजन करें।
 
* पूजन के बाद व्रतकथा सुनें।
 
* व्रतकथा सुनने के बाद आरती करें।
 
* तत्पश्चात सूर्य भगवान का स्मरण करते हुए 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' इस मंत्र का 12 या 5 अथवा 3 माला जप करें। 
 
* जप के बाद शुद्ध जल, रक्त चंदन, अक्षत, लाल पुष्प और दूर्वा से सूर्य को अर्घ्य दें। 
 
* सात्विक भोजन व फलाहार करें। भोजन में गेहूं की रोटी, दलिया, दूध, दही, घी और चीनी खाएं। 
 
* रविवार के दिन नमक नहीं खाएं।

ALSO READ: रविवार को ये 7 कार्य बिलकुल न करें, वर्ना पछताएंगे

ALSO READ: रविवार के संबंध में 20 रोचक बातें, जो आप नहीं जानते

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, हर संकट से रक्षा करेंगे पवनपुत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अप्रैल, 2026)

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

अगला लेख