Biodata Maker

Sun Transit : सूर्य कन्या संक्रांति के साथ ही 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Webdunia
17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा

खूब फायदे में रहेगी 3 राशियां  
 
सूर्य देव राशि कन्या में प्रवेश को कहते हैं सूर्य कन्या संक्रांति
 
3 राशि वालों को करियर में अपार सफलता मिलने की संभावना
 
बुधादित्य योग का होगा निर्माण 
 
सूर्य ग्रह जब भी राशि बदलता है तो संक्रांति मनाई जाती है। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा इसलिए इस दिन कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और बुध इस समय इसी राशि में विराजमान भी हैं।
 
कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग शुभ फल देने वाला माना जाता है। सूर्य देव कन्या राशि में 17 अक्टूबर तक रहेंगे। सूर्य का राशि गोचर 3 राशि वालों को देगा चमकदार सफलता.... 
 
कर्क: अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके इस काम के लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में भी सफलता मिलने के जबरदस्त योग बन रहे हैं। वाहन खरीदारी की योजना बना सकते हैं। संपत्ति मामलों में आपको फायदा मिल सकता है।
 
वृश्चिक: गोचर अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। फंसा हुआ धन भी इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। यात्रा से विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अन्य माध्यमों से भी धन प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। 
 
धनु: मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। बिजनेस में भी लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हे इस अवधि में अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। बॉस के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। खर्च बढ़ेंगे लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि पैसों की इस अवधि में कोई कमी नहीं रहेगी।


ALSO READ: 16 सितंबर को बन रहा है विशेष संयोग, गुरु ग्रह को कर सकते हैं प्रसन्न

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

मकर राशि में मंगलादित्य राजयोग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

Hindu New Year 2026: गुरु राजा और मंगल मंत्री के राज में 19 मार्च के बाद 5 राशियां बनेंगी अपराजेय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

अगला लेख