Hanuman Chalisa

Surya in vrishchik 2024: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

WD Feature Desk
सोमवार, 11 नवंबर 2024 (11:44 IST)
Sun Transit 2024: कुंडली में मेष या सिंह राशि में सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं जो कि करियर, आर्थिक लाभ, सरकारी नौकरी और पिता का प्रतिनिधित्व करता है। तब विभिन्न आयामों में हर तरह के लाभ की प्राप्ति होती है। सूर्य ग्रह का 6 नवंबर 2024 की सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर मंगल ग्रह की वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के चलते 3 राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता से रहना होगा।
 
मेष राशि : सूर्य देव आपकी राशि के पांचवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर करेंगे। इसके फलस्वरूप अचानक से होने वाली घटनाएं बढ़ सकती है। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्य स्थल यानी नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो लेन देन में सतर्कता रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। गलतफहमियों के कारण निजी जीवन में भी परेशानी खड़ी हो सकती है। 
 
कन्या राशि : सूर्य देव आपकी कुंडली के बारहवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप नौकरी में बदलाव का विचार मन में आएगा। आप नौकरी से संतुष्‍ट नहीं रहेंगे। व्यापार की योजनाओं में अड़चनें आएंगी। हाथ से अच्‍छे अवसर निकल सकते हैं। भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सेहत और संबंधों का ध्यान रखें।
 
धनु राशि : सूर्य देव आपकी कुंडली के नौवें भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप आपको लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है जिसका आपको कोई विशेष लाभ मिलने वाला नहीं है। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन इसी के साथ ही आय भी बढ़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण बहस हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

अगला लेख