biodatamaker

17 अक्टूबर 2021 सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, होगी तुला संक्रांति

Webdunia
12 राशियां होती हैं- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन। सूर्य बारी-बारी से इन 12 राशियों से होकर गुजरता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर को ही संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि तुला संक्रांति ( Sun Transit in Libra 2021 ) का क्या है महत्व।
 
 
1. कब होती है तुला संक्रांति : सूर्य का तुला राशि में प्रवेश तुला संक्रांति कहलाता है। यह प्रवेश अक्टूबर माह के मध्य में होता है। सौर मास के दो हिस्से है उत्तरायण और दक्षिणायम। सूर्य के मकर राशी में जाने से उत्तरायण प्रारंभ होता है और कर्क में जाने पर दक्षिणायन प्रारंभ होता है। इस बीच तुला संक्रांति होती है।
 
2. तुला संक्रांति का महत्व : तुला संक्रांति का कर्नाटक में खास महत्व है। इसे ‘तुला संक्रमण’ कहा जाता है। इस दिन ‘तीर्थोद्भव’ या 'तीर्थधव' के नाम से कावेरी के तट पर मेला लगता है, जहां स्नान और दान-पुण्‍य किया जाता है। इस तुला माह में गणेश चतुर्थी की भी शुरुआत होती है। कार्तिक स्नान प्रारंभ हो जाता है।
 
3. सूर्य का राशि परिवर्तन कब होगा : इस बार तुला संक्रांति तुला संक्रांति 17 अक्टूबर 2021 रविवार को होगी। सूर्य ग्रह 17 सितंबर से कन्या राशि में है। 17 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तुला में प्रवेश करेगा जहां वह 16 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
 
4. तुला राशि पर प्रभाव : तुला राशि में सूर्य नीच के होकर तुला राशि वालों के लिए समस्याएं खड़ी कर देते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च, जबकि तुला राशि में सूर्य नीच के हो जाते हैं। सूर्य जब मजबूत होता है, व्यक्ति को यश प्रदान करता है। ऐसे में तुला राशि वालों को एक माह तक धैर्य बनाए रखना होगा। वाद विवाद और भ्रम की स्थिति से बचना होगा। घमंड और गलत कार्यों से दूर रहें और दूसरों का सम्मान करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख