Hanuman Chalisa

सूर्य का सिंह राशि में आगमन, क्या होगा आपकी राशि पर असर

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
सूर्य देव को प्रत्यक्ष देव का दर्जा प्राप्त है। सूर्य के बिना पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। सूर्य देव को नवग्रहों का राजा माना जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है और अग्नितत्व प्रधान ग्रह है। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य का प्रभाव जीवन में सम्मान, सफलता, उन्नति, पिता के साथ संबंध और उच्च पद आदि की संभावनाएं प्रकट करता है। इसकी उच्च राशि मंगल की मेष व नीच राशि शुक्र की तुला है। इसका गुलाबी रंग व रत्न माणिक्य है। जन्म पत्रिका में सूर्य की कमजोर स्थिति स्वास्थ्य, सम्मान, प्रगति, उच्चपद व पिता को प्रभावित करती है।
 
17 अगस्त 2018 से सूर्य ने सिंह राशि में गोचर किया है और 17 सितंबर 2018 तक इसी राशि पर रहेगा। सूर्य के इस भ्रमण से सभी 12 राशियो पर कैसा प्रभाव होगा, चलिए जानते हैं...
 
मेष
 
नवीन कार्य योजना में सफलता के साथ जॉब स्थानान्तरण के योग हैं। व्यापार व्यवसाय करने वाले जातकों को लाभ की संभावना रहेगी। संतान पक्ष के कार्य बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनें श्रम का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से लाभ के योग बन रहे हैं।
 
वृषभ
 
माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। व्यवसाय व नौकरी में आपको लाभ मिलेगा। पदोन्नति के योग भी हैं। पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी।
 
मिथुन
 
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और जोखिम लेने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे। सफलता के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे वहीं साहस में भी वृद्धि होगी। भाई-बहनों के लिए थोड़ा परिश्रम का रहेगा। 
 
कर्क
 
स्वभाव में अहम की संभावना रहेगी। आप कटु भाषी भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी महसूस कर सकते है। घर में या परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत है। इस दौरान धन की बचत संभव है।
 
सिंह
 
 उत्तम लाभ की आशा कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी। सोचे कार्य पूरे होंगे।
 
कन्या
 
विदेश जाने की इच्छा रखते है तो पूर्ण हो सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है। खर्चों में वृद्धि संभव है इसलिए धन की बचत पर अधिक ध्यान दें। दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे, यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 
 
तुला
 
आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। उच्च पदस्थ लोगों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे और समय आने पर आपको उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। 
 
वृश्चिक
 
कार्यक्षेत्र में उन्नति, प्रमोशन आदि के योग बन सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा सर्वत्र होगी। काम की अधिकता होने के कारण थकान महसूस करेंगे। आप अपने निजी जीवन में पर्याप्त समय न निकाल पाएंगे इसलिए पारिवारिक शिकायत रह सकती है।
 
धनु
 
मान सम्मान में वृद्धि होगी, प्रभावशाली लोगों से आपके अच्छे संबंध बनेंगे। धर्म के कार्यों में खर्च होगा। भाग्य में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों के मामलों मे सावधानी रखना पड़ सकती है। 
 
मकर
 
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। समान के प्रति सजग रहना होगा। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। वाणी पर ध्यान देकर चलना होगा। कुटूम्बीजनों से अनुकूल वातावरण बनाए रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। लेनदेन संभलकर करें।
 
कुंभ
 
जीवनसाथी से किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति टालना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साझेदारी से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। पदोन्नति के प्रबल योग हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। 
 
मीन
 
शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय, लाभ कम होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वाद विवाद प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अधिक परिश्रम से परिणाम भी उत्तम मिलेंगे।
 
उपायः यदि आप कोई बाधा महसूस कर रहे हैं तो प्रातः सूर्यदेव को कलश में दूध व मिश्री का अर्घ्य दें। रविवार को बगैर नमक का एक टाईम भोजन करें। सूर्य की पत्रिका में स्थिति जान माणिक्य पहनें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

कर्क राशि में त्रिग्रही युति और महाशक्तिशाली सरस्वती राजयोग, 5 राशियों को बंपर लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 जून, 2026)

22 June Birthday: आपको 22 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जून, 2026)

अगला लेख