dharma sangrah

आज मिथुन राशि में सूर्य : जानिए 16 जुलाई 2020 तक आपकी राशि के लिए कितना होगा शुभ

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (18:17 IST)
15 जून 2020,सोमवार को सूर्य देवता वृष से मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे और 16 जुलाई तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा ...  
मेष राशि
प्रयासों में वृद्धि होगी। ये प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।
वृष राशि
सूर्य का गोचर आपके धन भाव में होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। हालांकि इस बीच आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखा जाएगा। आप लोगों से तीखी भाषा बोल सकते हैं।
मिथुन राशि
सूर्य बुध और राहु के साथ युति करेगा। आपकी ही राशि में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य के गोचर से आपके स्वभाव में क्रोध और आक्रामकता का भाव देखा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपके इस स्वभाव का नकारात्मक असर पड़ेगा।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान यह आपके व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे है और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
प्रबल सूर्य बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह आपके लाभ भाव में प्रवेश होगा। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आपके अंदर थोड़ा अभिमान बढ़ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि
सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल है। खासतौर से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान सूर्य आपके ग्रह आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। यदि आप अपने कर्मक्षेत्र में दिक्कत का सामना करते आ रहे हैं तो वे समस्याएं दूर होंगी।
तुला राशि
आपके भाग्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सफल साबित होंगे। इस दौरान आपको नौकरी में स्थानांतरण होंगे।
वृश्चिक राशि
सेहत को लेकर सावधान रहें। धन हानि के भी योग बन रहे हैं इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी मन बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें।
धनु राशि
बहुत ज्यादा शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। इस अवधि में सूर्य आपके विवाह भाव में प्रवेश करेंगे जिसके कारण आपके दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। लेकिन व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
मकर राशि
आपको इस अवधि में बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को भी मात देने में आप सफल होंगे। यदि कोर्ट कचहरी में आपके खिलाफ कोई मामला है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।
कुंभ राशि
इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके विपरीत नजर आ सकती हैं। इस दौरान प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। संतान को भी किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है।
मीन राशि
समाज में मान सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी अच्छे लाभ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको अच्छा इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि माता जी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

अगला लेख