Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूर्य का शत्रु राशि मकर में प्रवेश, जानिए क्या होगा आप पर असर

Advertiesment
sun transit in capricorn
ज्योतिष शास्त्र की गोचर गणनानुसार 14 जनवरी 2019, सोमवार से सूर्य ने सायं 7 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश किया है। मकर राशि में सूर्य शत्रुक्षेत्री होंगे, क्योंकि ज्योतिषीय ग्रहमैत्री के अनुसार सूर्य व शनि नैसर्गिक रूप से शत्रु माने जाते हैं। सूर्य का शत्रु राशि मकर में प्रवेश समस्त 12 राशियों को भी प्रभावित करेगा।

 
आइए जानते हैं सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को लाभ होगा।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धनहानि की आशंका है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा।
 
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमे में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दांपत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। धनहानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की आशंकाएं हैं।

 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की आशंका है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है।

 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धनलाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन-संपत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की आशंका है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। आंखों में पीड़ा के कारण कष्ट होगा।

 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे।

 
सूर्य के अशुभ प्रभाव की शांति हेतु उपयोगी उपाय-
 
-250 ग्राम गुड़ रविवार को बहते जल में प्रवाहित करें।
-प्रतिदिन कुमकुम मिश्रित जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
-प्रति रविवार 8 बादाम मंदिर में चढ़ाएं।
-प्रति रविवार सूर्यास्त से पूर्व बिना नमक वाला भोजन करें।
-सवत्सा लाल गाय का दान करें।
-लाल वस्त्र न पहनें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 जनवरी 2019 का राशिफल और उपाय...