mesh sankranti 2020 : मेष राशि में सूर्य का गोचर, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

Webdunia
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को क्रूर ग्रह माना जाता है और यह जातक के जीवन में कई शुभाशुभ प्रभाव डालता है। मेष संक्राति आपके लिए कैसी रहेगी? सौर वर्ष के पहले माह में कैसा रहेगा आपका राशिफल? 
 
मेष 
 
सूर्य का परिवर्तन आपकी ही राशि में हुआ है। इस समय आपकी सोच में एक सकारात्मकता आ सकती है। यह आपके लिए उमंग व उत्साह वाला समय रह सकता है। आपका आत्मबल मजबूत रहने के आसार हैं। जो जातक अपने कामकाजी जीवन में किसी मौके की तलाश में हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर सुलभ हो सकता है।
 
वृषभ
 
मेष संक्रांति के साथ ही सूर्य आपकी राशि से 12वें स्थान में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत कर रहा है। नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति भी सचेत रहें। तमाम परिस्थितियों में परिजनों का सहयोग आपके हौसले को बढ़ाने वाला रहेगा।
 
मिथुन
 
सूर्य की संक्रांति आपकी राशि से लाभ घर में हो रही है। यह समय आपके लिए काफी शानदार कहा जा सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। इस समय आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग भी आपको मिल सकता है।
 
कर्क
 
आपकी राशि से दसवें स्थान में सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है। यह समय पर्सनल लाइफ की अपेक्षा प्रोफेशनल लाइफ की ओर अधिक ध्यान देने का आग्रह कर रहा है। इस समय अपने काम से आप सीनियर्स को इंप्रेस कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं, साक्षात्कार आदि में सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
 
सिंह
 
सूर्य आपकी राशि के स्वामी भी हैं। आपकी राशि से भाग्य स्थान में सूर्य का यह परिवर्तन हुआ है जो कि आपके लिए सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। किस्मत हर कदम पर आपका साथ देगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है।
 
कन्या
 
आपकी राशि से सूर्य का परिवर्तन अष्टम भाव में है। कार्यस्थल पर आपमें एकाग्रता की कमी भी हो सकती है। यदि अपनी दिनचर्या में ध्यान व योग आदि क्रियाओं के लिये भी समय निकालें तो आप थोड़ा बेहतर महसूस कर सकते हैं।  रोजगारशुदा जातक भी अपने काम से सहकर्मियों व उच्चाधिकारियों की नज़र में हीरो बन सकते हैं।
 
तुला
 
सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी राशि से सातवें स्थान में है। यह समय आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। खास कर मानसिक रुप से थोड़ा तनावग्रस्त हो सकते हैं। खान-पान और विश्राम का बराबर ध्यान रखें। 
 
वृश्चिक
 
सूर्य का राशि परिवर्तन छठे स्थान में है जो आपके रोग व शत्रु का घर है। यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्या से परेशान हैं तो राहत मिल सकती है। कामकाजी जीवन की बात करें तो प्रोफेशनल लाइफ में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा अथवा साक्षात्कार में शामिल होने वाले जातकों के लिये भी समय अच्छा कहा जा सकता है। 
 
धनु
 
सूर्य का परिवर्तन आपकी राशि से पांचवें स्थान में है। यह समय आपको नाम व शोहरत दिलाने के योग बना रहा है। संतान को लेकर चिंतित चल रहे हैं तो इस समय राहत मिल सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आप अपनी संतान की उपलब्धियों से गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। 
 
मकर
 
सूर्य आपकी राशि से चौथे स्थान में शुक्र के साथ हैं। सूर्य के इस परिवर्तन के पश्चात आप अपनी लाइफ में एक बदलाव महसूस कर सकते हैं। यह चेंज आपकी घरेलू लाइफ से लेकर कामकाजी जीवन तक में आ सकता है। हो सकता है आपको जॉब चेंज का बेहतर ऑफर मिल जाये, संभव यह भी है कि आप अपने घर में किसी तरह के बदलाव करना चाहें।
 
कुंभ
 
सूर्य का आपकी राशि से तीसरे स्थान में गोचर है जोआपके पराक्रम का क्षेत्र है। आपके कामकाजी जीवन में सूर्य का यह परिवर्तन तेजी लेकर आ सकता है। जो जातक अभी तक रोजगार से वंचित हैं उन्हें इस समय अपने करियर की शुरुआत करने का एक मौका मिल सकता है। 
 
मीन
 
 यह समय आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। यदि व्यवसाय में किसी तरह का बदलाव करने के इच्छुक हैं तो निर्णय ले सकते हैं। इसके लिये यह सही समय है क्योंकि इस समय आपका आत्मबल मजबूत रहने की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रहने के आसार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है आज का दिन आपके लिए, पढ़ें 21 सितंबर का दैनिक भविष्यफल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

अगला लेख
More