sawan somwar

सूर्य का मेष राशि में गोचर, कैसी है आपके लिए यह सूर्य संक्रांति

Webdunia
mesh sankranti

mesh sankranti
 
सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन 14 अप्रैल को हो गया है । भगवान सूर्य हर एक महीने बाद अपनी राशि बदलते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहा जाता है।  सूर्य का मेष राशि में गोचर करना शुभ माना गया है क्योंकि ये सौर वर्ष का पहला दिन होता है। 
 
जानिए कैसी रहेगी मेष संक्रांति और कैसा रहेगा सौर माह का पहला महीना आपके लिए…
 
मेष: सूर्य का परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है। जो आपकी सोच में एक सकारात्मकता बदलाव लायेगा। आपके आत्मबल में मजबूती आएगी। कामकाजी जीवन में अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर प्राप्त होंगे।  
 
वृषभ: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। नेत्र संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। तमाम परिस्थितियों में परिजनों का सहयोग मिलेगा। 
 
मिथुन: यह समय आपके लिये काफी शानदार कहा जा सकता है। आप के कार्य सफल होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। फाइनेशियल कंडीशन बेहतर रहेगी। पर्सनल लाइफ में भी रिश्ते मधुर बने रहने की संभावना है। 
 
कर्क: आपको अपनी पर्सनल लाइफ की अपेक्षा प्रोफेशनल लाइफ की ओर अधिक ध्यान देना होगा। इस समय अपने काम से आप सीनियर्स को इंप्रेस कर सकते हैं।
 
सिंह: आपकी राशि से भाग्य स्थान में सूर्य का यह परिवर्तन हो रहा है जो कि आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। 
 
कन्या: आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में कमी आने के कारण आप किसी काम को अंजाम देने में हिचाकिचाहट महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपमें एकाग्रता की कमी भी हो सकती है। 
 
तुला: आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर रखें। 
 
वृश्चिक: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके छठे स्थान में हो रहा है जो कि आपके रोग व शत्रु का घर है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्याओं से कुछ राहत मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
 
धनु: सूर्य का परिवर्तन आपको नाम व शोहरत दिलाने के योग बना रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। भाग्य का साथ भी आपको मिलने के आसार बन रहे हैं। 
 
मकर: सूर्य के इस परिवर्तन के पश्चात आपकी घरेलू लाइफ से लेकर कामकाजी जीवन तक में बदलाव आ सकता है। हो सकता है आपको जॉब चेंज करने का बेहतर ऑफर मिल जाए। इस समय आप महत्वपूर्ण निर्णय ले पाने में सक्षम होंगे। 
 
कुंभ: आपके कामकाजी जीवन में सूर्य का यह परिवर्तन तेजी लेकर आएगा। जो जातक रोजगार से वंचित हैं उन्हें इस समय अपने करियर की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 
 
मीन: यह समय आपके लिए धन लाभ के संकेत दे रहा है। व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रहने के आसार हैं। हेल्थ के मामले में भी समय बढ़िया कहा जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख