Biodata Maker

सूर्य का राशि परिवर्तन, क्या होगा हम सब पर असर (पढ़ें 12 राशियां)

पं. हेमन्त रिछारिया
* सूर्य करेंगे वृषभ में प्रवेश, कैसा होगा यह गोचर आपके लिए (पढ़ें 12 राशियां) 
 
ज्योतिष शास्त्र की गोचर गणनानुसार मंगलवार, 15 मई 2018 से सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में सूर्य शत्रुक्षेत्री होंगे, क्योंकि ज्योतिषीय ग्रह मैत्री के अनुसार सूर्य व शुक्र नैसर्गिक रूप से शत्रु माने जाते हैं। 
 
सूर्य के शत्रुक्षेत्री होने से राजनीति में उलटफेर होने की संभावना है, वहीं शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सूर्य का शत्रु राशि वृषभ में प्रवेश समस्त 12 राशियों को भी प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार व धन-संपत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की संभावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। भोग-विलास व शैया-सुख में कमी होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दांपत्य सुख की हानि होगी।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है।
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज्य सरकार से लाभ होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार धनहानि की आशंका है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमे में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार दांपत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। धनहानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की आशंकाएं हैं।

ALSO READ: मंगल का मकर राशि में गोचर, क्या होगा आप पर असर (पढ़ें 12 राशियां)
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की संभावना है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की संभावना है।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा।
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को सूर्य के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धनलाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: 15 मई को शुक्र आएंगे मिथुन में, आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं परेशानियां

मंगल का कुंभ राशि में उदय 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

29 March Birthday: आपको 29 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

किन राशियों के लिए खास हो सकता है 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का समय, पढ़ें अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी 2026: जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, फायदे और कब करें पारण?

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल: आपके मूलांक के आधार पर जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के अहम अवसर

अगला लेख