khatu shyam baba

साल 2022 का पहला स्ट्रॉबेरी सुपरमून 14 जून 2022 को आसमान में, खास बातें

Webdunia
strawberry moon : 14 जून 2022 को आसमान में स्ट्रॉबेरी सुपरमून दिखाई देगा, इस दिन पूर्णिमा है, वट सावित्री व्रत है, कबीर जयंती है, मत मतांतर से मिथुन संक्रांति है.. . आइए जानते हैं इस लेख में स्ट्रॉबेरी सुपरमून के बारे में... Strawberry Moon 2022: जून माह के पूर्ण चंद्र को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। इसे सुपर मून भी कहा जाता है। इस साल वर्ष 2022 में पहला स्ट्रॉबेरी सुपरमून 14 जून 2022 को आसमान में दिखाई देगा। 
 
जून 2022 में कब दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून
इस साल जून 2022 में 14 जून 2022 को स्ट्रॉबेरी मून दिखाई देगा। 14 जून की शाम सूर्यास्त के ठीक बाद यह दक्षिण-पूर्व की ओर क्षितिज से धीरे-धीरे ऊपर आएगा, जो काफी बड़ा और सुनहरे रंग का दिखाई देगा। ऐसे में इस माह पूर्णिमा के दिन चंद्रमा बड़ा और उज्ज्वल दिखाई देगा। यह शाम 05.21 बजे अपने चरम पर होगा।
 
पृथ्वी के करीब चंद्रमा
स्ट्रॉबेरी मून के दिन 14 जून को चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब होगा। यही कारण है कि आम दिनों में चंद्रमा का जो आकार हमें नजर आएगा उसके मुकाबले यह बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। खगोलीय घटना के अनुसार कई बार इस दौरान शुक्र और मंगल ग्रह भी दिखाई देते हैं।
 
कैसे हुआ चंद्रमा का नामकरण
सुपर मून या स्ट्रॉबेरी मून के बारे में कहा जाता है कि वर्ष 1930 से इसके नाम निर्धारित किए जा रहे हैं। उस वक्त पहली बार फार्मर अलमैनेक के द्वारा सुपर मून का नाम निर्धारित किया गया था। उस दौरान अप्रैल में नजर आने वाले सुपर मून का नाम पिंक मून रखा गया था। उस दौरान अमेरिका में पाए जाने वाले एक पौधे के नाम पर ही सुपरमून नाम निर्धारित किया गया था।  
 
क्यों कहा जाता है स्ट्रॉबेरी मून 
जहां तक स्ट्रॉबेरी मून की बात है तो, यह नाम उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन ट्राइबल द्वारा रखा गया था। इसका कारण यह है कि इस दौरान उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी के फसल की कटाई होती है।
 
स्ट्रॉबेरी मून के हैं कई नाम
स्ट्रॉबेरी मून का नाम सुनने में जितना अच्छा और देखने में जितना सुंदर लगता है, उसी तरह इसके अन्य नाम भी काफी सुंदर हैं। स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) को हनी मून, रोज मून या हॉट मून के नाम से भी जाना जाता है।
 
सुपर मून के नाम
स्ट्रॉबेरी मून - इस दौरान उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी के फसल पकने लगते हैं, इसलिए इसका नाम पड़ा।
हनी मून - कहा जाता है कि जून माह में शादियों का मौसम होता है और इस कारण इस माह के पूर्ण चंद्रमा को हनी मून भी कहा जाता है।
रोज मून - यूरोप में इसे रोज मून भी कहा जाता है। इस दौरान गुलाब की कटाई होती है।
हॉट मून - इस दिन से भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मियों का मौसम शुरू हो जाता है। इस कारण उत्तरी गोलार्ध में इसे हॉट मून कहा जाता है।
 
आइए जानते हैं कि हर माह के फूल मून को किन नामों से जाना जाता है।
 
जनवरी - वुल्फ मून (Wolf Moon)
फरवरी - स्नो मून (Snow Moon)
मार्च -  वॉर्म मून (Worm Moon)
अप्रैल - पिंक मून (Pink Moon)
मई - फ्लावर मून  (Flower Moon)
जून - स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)
जुलाई - बक मून (Buck Moon)
अगस्त - स्टर्जन मून (Sturgeon Moon)
सितंबर - कॉर्न मून (Corn Moon)
अक्टूबर - हंटर्स मून (Hunter's Moon)
नवंबर - बेवर मून (Beaver Moon)
दिसंबर - कोल्ड मून (Cold Moon) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

Malavya Rajyog 2026: अगले 28 दिन इन 4 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, क्या आपकी किस्मत भी चमकने वाली है?

saptahik ank rashifal: साप्ताहिक अंक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026: इस सप्ताह के लिए आपके भाग्य का क्या है संकेत?

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख