Publish Date: Sat, 31 Aug 2024 (17:17 IST)
Updated Date: Sat, 31 Aug 2024 (17:28 IST)
Somwar ke upay: ज्योतिष मान्यता के अनुसार सोमवार सप्ताह का दूसरा दिन माना जाता है। यह भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करने से यह दोनों देव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत होती है। इससे सभी तरह के चंद्र दोष समाप्त होते हैं। आओ जानते हैं कि सोमवार के दिन क्या खरीदना और खाना शुभ होता है।
सोमवार को क्या खरीदें: इस दिन सफेद, स्लेटी, चमकीले वस्त्र खरीद सकते हैं। चांदी, चावल, दूध, दही, चीनी नारियल खरीद सकते हैं। एक्वेरियम भी खरीद सकते हैं। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तु खरीदना भी अच्छा माना गया है। सोमवार के दिन अनाज, आटा, कला से संबंधित वस्तुएं जैसे कॉपी-किताब, खेल से जुड़ी चीजें, गाड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स आदि को नहीं खरीदना चाहिए। यदि आप सोना, चांदी या शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोमवार को चुनें। दूध और घी का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
सोमवार को क्या खाएं: जीवन में सुख और शांति के लिए सोमवार का व्रत रखने हैं। नहीं रख पा रहे हैं तो इस दिन चावल और दूध से बनी वस्तुएं खास सकते हैं। जैसे दूध, दही, छाछ और लस्सी। इसी के साथ, नारियल, केला, सेब, आम, मखाने आदि खास सकते हैं। इस दिन शक्कर का त्याग कर दें।
1. सिर पर भस्म का तिलक लगाएं।
2. सोमवार को निवेश करना अच्छा माना गया है।
3. दक्षिण, पश्चिम और वायव्य दिशा में यात्रा कर सकते हैं।
5. इस दिन गृह निर्माण का शुभारंभ कर सकते हैं।
6. शपथ ग्रहण, राज्याभिषेक या नौकरी ज्वॉइन करने के लिए शुभ दिन।
7. कृषि कार्य या लेखन कार्य का शुभारंभ करना उचित है।
8. सोमवार के दिन किसी साधना की शुरुआत करना चाहिए।
9. इस दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय में यात्रा नहीं कर सकते।
10. किसी को सफेद वस्त्र या दूध दान में न दें।
11. चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें।
12. मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट हो तो कुलदेवता की पूजा करें।
13. यदि आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल डालकर स्नान करें।
14. सफलता प्राप्ति के लिए आज के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाकर जल/ गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
15. किसी भी विशेष मनोकामना को पूर्ण करने के लिए सोमवार को कच्चा दूध, दही, घी, शहद, काले तिल आदि से शिवाभिषेक करें। यदि सभी चीजों उपलब्ध ना हो तो इनमें से किसी एक चीज से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए अपनी कामना कहें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
WD Feature Desk
Publish Date: Sat, 31 Aug 2024 (17:17 IST)
Updated Date: Sat, 31 Aug 2024 (17:28 IST)