Hanuman Chalisa

अमीर बनना चाहते हैं तो जानिए शुक्रवार के दिन क्या करें, 15 काम की बातें

Webdunia
शुक्र ग्रहों में सबसे चमकीला है और प्रेम का प्रतीक है। अपने जीवनसाथी को कष्ट देने, किसी भी प्रकार के गंदे वस्त्र पहनने, घर में गंदे एवं फटे-पुराने वस्त्र रखने से शुभ-अशुभ फल देता है। शुक्र ग्रह भोग-विलास, सांसारिक सुख, प्रेम, मनोरंजक, व्यवसाय, पत्नी का कारक ग्रह है। मूत्राशय, चर्म संबंधी बीमारी से इसका सीधा संबंध है।
 
* अपने भोजन को जूठा करने से पूर्व कुछ भाग गाय का निकालें।
 
* शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें।
 
* चांदी, चावल, दूध, दही, श्वेत चंदन, सफेद वस्त्र तथा सुगंधित पदार्थ किसी पुजारी की पत्नी को दान करें।

ALSO READ: बस 3 शुक्रवार, 108 बार पढ़ें यह मंत्र, धन संकट का होगा अंत

* घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
 
* श्वेत चंदन का तिलक करें।
 
* पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
 
* चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
 
* सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
 
* संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।

ALSO READ: कब, कहां और कैसे जन्मे शुक्र, क्यों माने गए 'काम भावना' के कारक

* शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
 
* खीर कौओं और गरीबों को खिलाएं।
 
* शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।
 
* किसी खराब आंख वाले व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करें।
 
* शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।
 
* शुक्र बलवान होने पर‍ सिले हुए सुंदर वस्त्र, सेंट (परफ्यूम) और आभूषण उपहार में नहीं देने चाहिए। शुक्र से संबंधित वस्तुओं जैसे सुगंध, घी और सुगंधित तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

ALSO READ: गुरुवार व्रत : 7 गुरुवार, 7 बार पढ़ें यह मंत्र, मिलेगा पूरा शुभ फल ...

ALSO READ: 11 सोमवार, 11 शिव नाम और 11 अक्षत का करिश्मा...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

अगला लेख