कुंभ राशि में शुक्र का प्रभाव 2022, 5 राशि वालों को इन मामलों में रहना होगा सतर्क

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (11:36 IST)
Shukra Gruha in kumbha 2022
Shukra Ka Rashi Parivartan 2022: 31 मार्च, 2022 गुरुवार को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं जो 27 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहने के बाद मीन राशि में गोचर करेगा। आओ जानते हैं कि इसके कुंभ राशि में परिवर्तन (Shukra ka kumbh rashi me gochar 2022) करने से किन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क क्या मिलेगा उन्हें दु:ख?
 
 
5 के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाएगा दु:ख (Venus transit 2022 dates in Aquarius) :
 
1. वृषभ : शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरण की संभावना है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में भी माहौल औसत ही रहेगा।
 
 
2. कर्क : शुक्र आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेगा। यह गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। इस गोचर से अर्थिक लाभ प्राप्त करने की संभावना बन रही है। हालांकि आपको किसी भी प्रकार के निवेश से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में समस्या खड़ी हो सकती है। करियर के लिए यह गोचर ठीक है। पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
3. कन्या : शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। करियर और नौकरी के दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाद विवाद से बचकर रहना होगा। शत्रुकों की ओर से आपके परेशानी खड़ी हो सकती है।
 
4. धनु : शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करना होगी। स्थानांतरण होने की संभावना है। व्यापार में औसत प्रदर्शन रहेगा। पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणम देखने को मिलेंगे।
 
 
5. मीन : शुक्र आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। यह मानसिक तनाव, बेचैनी और धन हानि दे सकता है। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में चुनौती पैदा होगी लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान क्या करें और क्या नहीं

Surya kanya Gochar : सूर्य का कन्या राशि में गोचर से 4 राशियों के चमक जाएंगे भाग्य, होगा अचानक से धनलाभ

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का दूसरा दिन : श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2024: अकाल मृत्यु जो मर गए हैं उनका श्राद्ध कब और कैसे करें?

Shardiya navratri 2024 ashtami date: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

कन्या राशि में बुध बनाएंगे भद्र महापुरुष राजयोग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

कैसा हो श्राद्ध का भोजन, जानें किन चीजों को न करें ब्राह्मण भोज में शामिल

अगला लेख
More