Hanuman Chalisa

श्रावणी अमावस्या के 5 उपाय, पितृ दोष से बचने के लिए आजमाएं

अनिरुद्ध जोशी
अमावस्या माह में एक बार ही आती है। मतलब यह कि वर्ष में 12 अमावस्याएं होती हैं। श्रावण माह की अवावस्या को श्रावणी और हरियाली अमावस्या कहते हैं। इसे महाराष्ट्र में गटारी अमावस्या कहते हैं। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुक्कला एवं उड़ीसा में चितलागी अमावस्या कहते हैं। शास्त्रों में अमावस्या तिथि का स्वामी पितृदेव को माना जाता है। अत: इस दिन पितृ दोष से मुक्ति हेतु पितृ शांति के उपाय किए जाते हैं। आओ पितृदोष से बचने के लिए जानते हैं 5 उपाय।
 
 
1. पौधा रोपण : हरियाली अमावस्या के दिन पौधा रोपण या वृक्षारोपण का बहुत महत्व है। आम, आंवला, पीपल, वटवृक्ष और नीम के पौधों को रोपने का विशेष महत्व बताया गया है। वृक्ष रोपण करने ग्रह नक्षत्र और पितृदोष शांत हो जाते हैं।
 
2. महादेव पूजा : श्रावण मास में महादेव के पूजन का विशेष महत्व है इसीलिए हरियाली अमावस्या पर विशेष तौर पर शिवजी का पूजन-अर्चन किया जाता है। महादेव पूजन से पितृदोष शांत होते हैं।
Pitru Paksha 2021
3. पितरों के निमित्त करें व्रत : इस दिन व्रत करने का भी बहुत महत्व बताया गया है। सभी तरह के रोग और शोक मिटाने हेतु भी विधिवत रूप से इस दिन व्रत रखा जाता है। पितरों के निमित्त वृत करने से पितृदोष शांत होते हैं। इस दिन ब्राह्मण भोज भी कराना चाहिए।
 
4. पाठ करें : इस दिन पितृसूक्त पाठ, गीता पाठ, गरुड़ पुराण, गजेंद्र मोक्ष पाठ, रुचि कृत पितृ स्तोत्र, पितृ गायत्री पाठ, पितृ कवच का पवित्र पाठ या पितृ देव चालीसा और आरती करें।
 
5. तर्पण पिंडदान : पितरों के देव अर्यमा और भगवान विष्णु के आह्‍वान करते हुए अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान आदि कार्य करते हैं। यदि पितरों के पिंडदान नहीं हुआ है तो पिंडदान करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

कुंभ राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण और गुरु का अमृत प्रभाव; जानें करियर, धन और सेहत का पूरा विश्लेषण

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

अगला लेख