sundarkand

18 अगस्त 2021, बुधवार को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत, शुभ मुहूर्त

Webdunia
ekadashi 2021
 

 
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस चर और अचर संसार में पुत्रदा एकादशी के व्रत के समान दूसरा कोई व्रत नहीं है। जिन व्यक्तियों को संतान होने में बाधाएं आती हैं या जिन्हें पुत्र प्राप्ति की कामना हो उन्हें पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को करना उत्तम माना जाता है। इस दिन संतान की कामना के लिए भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की भी पूजा की जाती है।

संतान की प्राप्ति तथा उसके दीघार्यु जीवन के लिए पुत्रदा एकादशी का खास महत्व होता है। यदि आप स्वस्थ और उपवास करने में सक्षम हैं तो निर्जला व्रत रखें अन्यथा फलाहारी व्रत रखकर विधिवत पूजा के बाद समय पर इसका पारण करें। शिव आराधना और अपनी मुरादें पूरी करने के लिए श्रावण सबसे उत्तम माह है। श्रावण की यह एकादशी पुत्र की प्राप्ति का वरदान देने वाली मानी गई है। 
 
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2021 मुहूर्त-
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन पुत्रदा एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन तिथि का प्रारंभ 18 अगस्त, बुधवार को तड़के 03.20 मिनट से होकर उसी दिन देर रात 01.05 मिनट पर इसका समापन होगा। अत: श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत 18 अगस्त को रखा जाएगा।
 
पारण का समय-

18 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण समय अगले दिन 19 अगस्त, द्वादशी को प्रात:काल में किया जाएगा। जो लोग श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे, उनके लिए 19 अगस्त 2021, गुरुवार को प्रात: 06.32 मिनट से सुबह 08.29 मिनट के बीच पारण कर लेना उचित रहेगा। द्वादशी तिथि का समापन होने से पारण कर लेना चाहिए। 

Ekadashi 2021

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सावन पहला सोमवार 2026: शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इस विधि से जलाभिषेक करने पर मिलेगा मनचाहा फल

आज का पंचांग, शिव पूजा विधि और दैनिक राशिफल (3 अगस्त 2026)

मोदी, ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन में है एक हैरान करने वाली समानता, जानिए क्या है खास कनेक्शन

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख