Daily Horoscope
✕

Navratri 2021 : 8 दिनों की नवरात्रि, मां का डोली पर आगमन, हाथी पर प्रस्थान, जानिए कैसा होगा भक्तों के लिए

Webdunia
शारदीय नवरात्रि आश्विन माह की प्रतिपदा से प्रारंभ होती है। इस वर्ष 2021 में 6 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के बाद 7 अक्टूबर गुरुवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। आओ जानते हैं शारदीय नवरात्रि पर कुछ खास।
 
 
8 दिन की नवरात्रि : इस बार तिथि तो नौ ही रहेगी लेकिन दिन 8 रहेंगे। मतलब यह कि नवरात्रि 8 दिनों की ही होगी। क्योंकि इस बार चतुर्थी और पंचमी तिथि एक ही दिन है। अर्थात 7 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होगी और 15 को नवरात्रि का समापन हो जाएगा।
 
मां का डोली पर आगमन, हाथी पर विदाई : नवरात्रि की शुरुआत यदि सोमवार या रविवार को हो तो इसका अर्थ है कि माता हाथी पर सवार होकर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो तो माता डोली पर सवार होकर आती है। इस बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है जिसका अर्थ है कि इस बार माताजी डोली पर सवार होकर आएंगी।
 
कैसा होगा यह समय : ‘डोलायां मरणं ध्रुवम’ मतलब डोली से आने वाली माता प्राकृतिक आपदा, महामारी आदि की तरफ इशारा करती हैं।  डोली पर सवार होकर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे में राजनैतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने की संभावना रहती है। यह भी कहा जा रहा है कि महामारी या संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि महिलाओं पर इसका बुरा असर नहीं होगा। परंतु माता जा रहा है कि पूरे नौ दिन पूर्ण होने के बाद माता की विदाई हाथी पर हो रही है जिसे शुभ संकेत माना जा रहा है। वे कहते हैं कि जिस वर्ष माता की हाथी पर विदाई होती है उस वर्ष बारिश वर्षा रहती है और पूरे वर्ष अच्‍छा ही अच्‍छा होगा।
 
 
हालांकि माता के भक्त यदि विधिवत रूप से नवरात्रि का व्रत रखकर माता की भक्ति़, पूजन और हवन करते हैं। उन पर इसका असर नहीं होगा। 

ALSO READ: Picture Story : नवरात्रि में उपवास के 10 नियम

ALSO READ: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी : पढ़ें मां दुर्गा की दिव्य आरती

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

धनतेरस पर बन रहा है दुर्लभ शुभ योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

अगला लेख