शनिवार को ये 10 कार्य बिलकुल न करें, वर्ना पछताएंगे

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार की प्रकृति दारुण है। यह भगवान भैरव और शनि का दिन है। समस्त दुःखों एवं परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन उपवास रखना चाहिए। शनि हमारे जीवन में अच्छे कर्म का पुरस्कार और बुरे कर्म के दंड देने वाले हैं। कहते हैं कि जिसका शनि अच्छा होता है वह राजपद या राजसुख पाता है। तो आओ जानते हैं कि शनिवार के दिन कौनसे कार्य नहीं करना चाहिए।

 
ये कार्य न करें :
1. शनिवार को शराब पीना सबसे घातक माना गया है। इससे आपके अच्छे-भले जीवन में तूफान आ सकता है।
2. पूर्व, उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना मना है। खासकर पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है तो जरूरी हो तो अदरक खाकर ही यात्रा करें।  इससे पहले पांच कदम उल्टे पैर चलें।
3. लड़की को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए।
4. शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु क्रय करके नहीं लानी चाहिए वर्ना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा।
6. इस दिन बाल कटना या नाखून काटना भी वर्जित माना जाता है। 
7. इस दिन नमक, तेल, चमड़ा, काला तिल, काले जुते, लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। कलम, कागज और झाड़ू खरीदने से भी बचना चाहिए।
8. शनिवार को दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए। पीना ही हो तो इसमें हल्दी या गुड़ मिला लें। इस दिन बैंगन, आम का अचार और लालमिर्च खाने से भी बचना चाहिए। 
9. इस दिन झूठ बोलने से भी नुकसान उठान पड़ सकता है। वैसे ये कार्य तो किसी भी दिन नहीं करना चाहिए।
10. किसी भी गरीब, मेहतर, अंधे, अपंग और किसी मजबूर महिला का किसी भी तरह से अपमान ना करें। वैसे ये कार्य तो किसी भी दिन नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

लाल किताब के अनुसार यदि घर में रख ली 10 चीजें तो जो चाहोगे वो मिलेगा

जगन्नाथ मंदिर से मिले हैं 10 ऐसे संकेत जो बता रहे हैं कि कैसा होगा भारत का भविष्य

वैशाख माह की अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या

अगस्त्य तारे को अर्घ्य देने का क्या है महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: 21 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आपकी राशि के लिए आज का भाग्यफल

21 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

21 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

कैसा गुजरेगा अप्रैल महीने का नया सप्ताह, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 तक)

Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल का राशिफल, जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं!

अगला लेख
More