Govardhan puja
✕

शनि ग्रह के कारण बनता है 'विष योग', जानिए किस भाव में होता है कैसा असर

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (10:58 IST)
ज्योतिष के अनुसार किसी की भी कुंडली में यदि चंद्रमा के साथ शनि ग्रही की युति है तो शनि उस स्थान या भाव में विश योग निर्मित कर उस भाव के फल बुरे कर देता है। कहते हैं कि जिस भी जातक की कुंडली में यह योग होता है वह जिंदगीभर कई प्राकर विष के समान कठिनाइयों का सामना करता है। भाव अनुसार जानते हैं उसका फल।


 
1.यदि प्रथम भाव में यह यु‍ति बन रही है तो प्राणघातक सिद्ध होती है लेकिन अन्य योग प्रबल है तो जीवन शक्ति मिलती रहेगी।
 
 
2.यदि द्वितीय भाव में यह युति बन ही है तो माता को मृत्यु तुल्य कष्ट होता है। कहते हैं कि अपवाद स्वरूप दूसरी महिला का योग भी बनता है।
 
 
3. यदि यह युति तृतीय भाव बन रही है तो सन्तान के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
 
 
4. यदि चतुर्थ भाव में यह युति बन रही है तो व्यक्ति को शूरवीर हंता बनाती है। 
 
5. यदि यह यु‍ति पंचम भाव में बन रही है तो अच्छा जीवनसाधी मिलके के बावजूद वैवाहिक जीवन में अधूरापन रहता है।
 
6. यदि यह युति छठे भाव में बन रही है तो कहते हैं कि जातक रोगी तथा अल्पायु होता है हालांकि दूसरे योग प्रबल है तो इसका असर नहीं होता है।
 
7. यदि यह युति सप्तम भाव में बन रही है तो जातक धार्मिक स्वभाव का होता है लेकिन जीवनसाथी को मृत्युतुल्य कष्ट होता है। कहते हैं कि यह योग बहु पत्नी/पति योग भी बनता है। 
 
8. यदि यह युति अष्टम भाव में बन रही है तो जातक दानवीर कर्ण जैसी दानशीलता का होता है। 
 
9. यदि यह युति नवम भाव में बन रही है तो जातक लम्बी धार्मिक यात्राएं करता हैं। 
 
10. दशम भाव में यदि यह युति बन रही है तो जातक महाकंजूस होता है। 
 
11. यदि यह युति एकादश अर्थात ग्यारहवें भाव में बन रही है तो जातक को शारीरिक पीड़ा होती है। व्यक्ति धर्म से विमुख होकर नास्तिक बनता है तो और भी कष्ट पाता है।
 
 
12. यदि यह युति द्वादश अर्थात बारहवें भाव में बन रही है तो जातक में धर्म के नाम पर पैसा लेता है।
 
इस योग के निदान के 6 उपाय :
1.प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। सिर पर केसर का तिलक लगाएं।
2.प्रति शनिवार को छाया दान करते रहें।
3.कभी भी रात में दूध ना पीएं। शनिवार को कुएं में दूध अर्पित करें।
4.अपनी वाणी एवं क्रिया-कर्म को शुद्ध रखें।
5.मांस और मदिरा से दूर रहकर माता या माता समान महिला की सेवा करें।
6.आग्नेय, दक्षिण, नैऋत्य और पश्‍चिम मुखी मकान में ना रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख