Publish Date: Fri, 03 May 2024 (14:59 IST)
Updated Date: Fri, 03 May 2024 (15:10 IST)
Shani Vakri 2024: शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में 29 जून 2024 को रात 11 बजकर 49 मिनट पर वक्री हो जाएंगे, जहां वे 15 नवंबर 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान सभी राशियों पर उनका शुभाशुभ असर पड़ेगा लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनकी किस्मत चमक जाएगी।
1. मेष राशि : आपकी राशि के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही फायदा देने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि के प्रबल योग है। व्यापारी हैं तो मुनाफा दोगुना हो जाएगा या कोई न कोई बड़ा व्यापारिक समझौता हो सकता है। पारिवारिक सुख मिलेगा और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
2. वृषभ राशि : आपके लिए शनि का वक्री गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। सभी तरह की परेशानियां खत्म होंगी। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी और अचानक से धनलाभ होने के भी योग है। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफा तय है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
3. सिंह राशि : आपके लिए वक्री गोचर रिश्तों में सुधार करेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में आशा के अनुरूप तरक्की होगी। व्यापार का विस्तार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
3. वृश्चिक राशि : शनि की वक्री चाल आपको कर देगी निहाल। करियर, नौकरी और कारोबार सभी क्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे।