shiv chalisa

29 सितंबर 2020 को शनि होंगे मार्गी, पढ़ें खास जानकारी

Webdunia
शनिदेव 29 सितंबर 2020 को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से जिस राशि पर भी शनि के प्रभाव थे, वे काफी हद तक कम हो जाएंगे। शनि 11 मई 2020 को वक्री हुए थे। 
 
इससे पहले 24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। 
 
शनि का मार्गी होना एक बड़ी घटना है। शनि के मार्गी होने से मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि वालों का फायदा होगा। शनि ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इससे शनि की साढ़े साती और ढैया शुरू होती है। 
 
शनि के इस राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो गया है वहीं धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था, वह भी  इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा। 
 
शनि के वक्री होने से जहां अढ़ैय्या, साढ़ेसाती जिन लोगों पर थी, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था, अब शनि इन लोगों को राहत देगा। मेष राशि वालों को राहत मिलेगी। इस राशि पर अष्टम की ढैय्या थी, जो अब समाप्त होगी। मिथुन राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं में उलझना पड़ सकता है। 
 
धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। साल के अंत तक ये प्रभाव भी कम हो जाएगा। मकर और कुंभ वालों पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है लेकिन शनि की मार्गी चाल इन राशियों को भी राहत देगी। 

ALSO READ: 29 सितंबर 2020 को शनि हो रहे हैं मार्गी, जानिए बचने के 17 उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख