Hanuman Chalisa

24 जनवरी 2020 को शनि बदलेगा राशि, किसकी साढ़ेसाती खत्म होगी और किसकी होगी शुरू

Webdunia
शनि खुद की मकर राशि में करेगा प्रवेश, मिथुन और तुला राशि पर शुरू हो जाएगी ढय्या
 
शनि 24 जनवरी को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। ये ग्रह एक राशि में करीब ढाई साल रुकता है। कई बार शनि वक्री होकर भी राशि बदलता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। 2020 में शनि वक्री होगा, लेकिन राशि नहीं बदलेगा यानी पूरे साल ये ग्रह मकर राशि में ही रहेगा। शनि 11 मई को वक्री होगा। 29 सितंबर को शनि फिर से मार्गी हो जाएगा। 
 
किन राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती
शनि के राशि बदलने से 23 जनवरी के बाद वृश्चिक राशि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वृषभ और कन्या राशि का ढय्या उतर जाएगा। मकर राशि में शनि का प्रवेश होने से कुंभ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इस राशि पर साढ़ेसाती का पहला ढय्या रहेगा। मकर राशि पर दूसरा और धनु राशि पर अंतिम ढय्या रहेगा। मिथुन और तुला राशि पर शनि का ढय्या शुरू हो जाएगा।
 
इन 3 राशियों पर साढ़ेसाती असर कैसा होगा
 
धनु राशि- इस राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढय्या रहेगा। उतरती हुई साढ़ेसाती धनु राशि के लिए लाभदायक रहेगी। हालांकि इन लोगों मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
मकर राशि- इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा ढय्या रहेगा। इन लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल पाएगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
 
कुंभ राशि- इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो रही है। इस वजह से इन लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इन लोगों के लिए शनि लाभदायक रहेगा। परिश्रम करते जाएंगे तो सफलता भी मिलती जाएगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
इन 2 राशियों पर ढय्या का असर कैसा होगा
 
मिथुन राशि- इस राशि पर शनि का ढय्या शुरू हो रहा है। इन लोगों के लिए शनि कठिन परिश्रम कराने वाला रहेगा। खर्च की अधिकता, वाद-विवाद, नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अभी धैर्य बनाए रखने का समय है।
 
तुला राशि- इस राशि पर भी शनि का ढय्या शुरू होगा। इन लोगों के लिए शनि की ये स्थिति लाभदायक रहेगी। नौकरी में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर बन सकते हैं। अविवाहितों की शादी हो सकती है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में लाभ मिलने के योग हैं।
 
शेष 7 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनि का असर
 
शेष 7 राशियों के लिए शनि का असर अलग-अलग रहेगा। मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक के लिए शनि की स्थिति शुभ रहेगी। इन लोगों को शनि की वजह से लाभ मिल सकता है। सिंह और मीन राशि के लोगों को सावधान होकर काम करना होगा। अन्यथा हानि हो सकती है।
 
शनि के लिए कौन-कौन से शुभ काम करें
 
शनि के अशुभ असर से बचने के लिए हर शनिवार तेल का दान करने की परंपरा है। हनुमानजी की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप हर शनिवार कम से कम 108 बार करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

नवरात्रि में करें पीली सरसों का यह अचूक उपाय, खुल सकते हैं धन प्राप्ति के रास्ते

18 March Birthday: आपको 18 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 मार्च, 2026)

अगला लेख