मकर राशि को खुश कर देगा साढ़ेसाती का अंतिम चरण, 24 जनवरी से क्या फल देगा शनि का परिवर्तन

Webdunia
24 जनवरी 2020 माघ मास की मौनी अमावस्या को शनिदेव  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग और मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में सुबह 10 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 
 
शनि देव इस राशि में ढाई साल यानी 29 अप्रैल 2022 तक भ्रमण करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर साढ़ेसाती की स्थिति बदलेगी, वहीं 2 राशियों पर लघुकल्याणी ढैया में भी परिवर्तन आएगा। 
 
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं गोचर में चंद्र राशि से शनि की चौथी और आठवीं स्थिति वाली राशियों पर लघुकल्याणी ढैया लगता है। 
 
24 जनवरी को शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि पर से साढ़ेसाती उतर आएगी। 
 
वहीं धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चांदी के पाए से पैर पर प्रारंभ होगा। 
 
मकर राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया स्वर्ण के पाए से हृदय पर प्रारंभ होगा और कुंभ राशि पर लोहे के पाए के साथ साढ़ेसाती का पहला ढैया मस्तक पर से प्रारंभ होगा। 
 
इनके अलावा वृषभ और कन्या राशि पर से लघुकल्याणी समाप्त हो जाएगा तथा मिथुन और तुला राशि पर लोहे के पाए के साथ लघु कल्याणी ढैया प्रारंभ हो जाएगा। 
 
शनि का मकर पर प्रभाव इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा ढैया हृदय पर रहेगा। इसके प्रभाव से आप भावनात्मक रूप से बेहद कमजोर हो जाएंगे। कई अवसरों पर मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से कोई कार्य करेंगे तो कभी नुकसान में नहीं रहेंगे और कठिन परिस्थितियों से भी बाहर आ जाएंगे। इस वर्ष धन लाभ के अनेक अवसर आएंगे। संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। 
 
जिन लोगों को जन्मकालीन शनि कमजोर है उन्हें धन हानि, शारीरिक पीड़ा, राजकीय कार्यों से नुकसान, कार्य-व्यवसाय में अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा। निरर्थक और थकाने वाली यात्राएं होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

चार धाम के लिए बिना रजिस्ट्रेशन जाने से तीर्थ यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें, जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

सभी देखें

नवीनतम

05 मई 2025 : आपका जन्मदिन

05 मई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Rashifal 2025: मई माह के नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 May तक

Aaj Ka Rashifal: 04 मई 2025, क्या कहती है आज आपकी राशि, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More