suvichar

शनि बनाएंगे त्रिकोण राजयोग, 5 राशियों के जीवन से दूर होंगे दुख और रोग

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2023 (13:05 IST)
Shani grah ka vakri fal kaisa hota hai : 17 जून 2023 को शनि ग्रह कुंभ राशि में मार्गी से वक्री होने वाले हैं। इसके बाद 4 नवंबर 2023 को वह पुन: मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने से केंद्र त्रिकोण में राजयोग बनेगा। इस योग से 5 राशि वालों के जीवन में काफी अहम सकारात्मक बदलाव होने वले हैं। नौकरी, करियर, व्यापार और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
 
मेष राशि : केंद्र त्रिकोण राजयोग के चलते नौकरी में वेतनवृद्धि और पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाने में सफल होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।
 
वृषभ राशि : केंद्र त्रिकोण के कारण आपके जीवन में सकारात्मक बदलावा आने वाले हैं। नौकरी में अच्छे अवसार प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। व्यापार का विस्तार होगा और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ खुश रहेंगे। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
मिथुन राशि : केंद्र त्रिकोण राजयोग के चलते वक्री शनिदेव की आप पर कृपा बनी रहेगी। हर कार्य में सफलता मिलेगी। अब तक अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में आप लंबी  यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
सिंह राशि : आपके लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग आर्थिक संकटों से मुक्त करेगा। घर के सदस्यों का मान-सम्मान बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो नए अवसार प्राप्त होंगे। निवेश से लाभ होगा। आपके रुके हुए काम एक बार फिर से चल पड़ेंगे।
 
मकर राशि : आपके लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग के चलते शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति और यदि व्यापारी हैं तो मुनाफा बढ़ेगा। मकर राशि शनि की स्वयं की राशि है तो निश्‍चित ही आप बढ़े बदलाव से गुजरेंगे। जो भी बदलाव होंगे वह सभी शुभ ही होंगे। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख