Hanuman Chalisa

जय शनि देव: शनि के ये 3 शुभ योग कुंडली में होंगे तो आप रहेंगे मालामाल, सालों साल

अनिरुद्ध जोशी
सूर्य यदि प्रकाश है तो शनि ग्रह अंधकार। अधंकार से लड़ना नहीं होता है बस प्रकाश करना पड़ता है। यदि आपकी कुंडली में शनि के यह 3 शुभ योग है तो समझो कि आप मालामाल हो जाएंगे। क्योंकि शनिदेव देते भी छप्पर फाड़कर और लेते भी छप्पर फाड़कर। आओ जानते हैं कि वे 4 शुभ योग कौन कौनसे हैं।
 
 
पहला शुभ योग शश योग : पंचमहायोग में से एक है शश योग। शनि ग्रह के कारण बनने वाला शश योग है। यदि आपकी कुंडली में शनि लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शनि यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में तुला, मकर अथवा कुंभ राशि में स्थित है तो यह शश योग बनता है। अर्थात शश योग तब बनता है जब कुंडली के लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें घर में शनि अपने स्वयं की राशि (मकर, कुंभ) में या उच्च राशि तुला में मौजूद होता है।
 
 
क्या होगा फायदा : ऐसे जातक में किसी भी रोग से उबरने की मजबूत क्षमता होती है। यह योग जातक की आयु लंबी करता है अथार्त जातक दीर्घायु होता है। व्यापार व्यवसाय करने में जातक बहुत ही प्रेक्टिकल होता है। ऐसा जातक जरूरतपूर्ति या आवश्यकता अनुसार ही वार्तालाप करता है। ऐसे जातक ज्ञानी होता है और रहस्यों को जानने वाला भी होता है। राजनीति के क्षेत्र में है तो ऐसा जातक कूटनीति का धनी होता है और शीर्षपद पर आसीन हो जाता है। शश योग है तो जातक पर शनि के कुप्रभाव, साढे़साती और ढैय्या के बुरे प्रभाव नहीं पड़ते हैं।
 
दूसरा शुभ योग उच्च या स्वयं की राशि में : शनि मकर एवं कुंभ राशि का स्वामी होता है एवं तुला राशि में यह उच्च का होता है अत: इन तीन राशियों के जातक पर शनि का प्रभाव हो तो उसमें शनि संबंधित गुण अधिक आते हैं। शनि की स्वयं की राशि मकर है। उपरोक्त 3 में से किसी एक में शनि है और जातक शनि और शुक्र के मंदे कार्य नहीं करता है तो शनि शुभ प्रभाव देगा।
 
 
तीसरा शुभ योग : शनि वृषभ, धनु और मीन राशि में है तो भी यह अच्‍छे फल देता है परंतु शर्त यह कि जातक शनि, शुक्र और गुरु के मंदे कार्य ना करें। शनि दशम भाव और एकादश भाव में शुभ फल देता है। शुक्र या गुरु के साथ हो तो भी शुभ फल देता है, परंतु यह भी देखा जाता है कि युति किस भाव में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (7 अप्रैल, 2026)

07 April Birthday: आपको 7 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का मीन राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों पर इसका असर

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

अगला लेख