Hanuman Chalisa

शनि की कुंभ राशि में मार्गी चाल, ये 5 राशियां हो जाएंगी बेहाल

Webdunia
Shani kumbh me margi: 4 नवंबर, 2023 को 8 बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। कुंभ में होने से शनि का शश राजयोग पहले से बना हुआ है। शनि ग्रह के कारण बनने वाला शश योग पंचमहायोग में से एक राजयोग है। कुंभ राशि शनि की खुद की राशि है। कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि भी है। 
 
5 राशियां हो जाएगी बेहाल:-
 
1. मिथुन राशि : आपको रिश्ते और सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चा और टेंशन बढ़ जाएगा। करियर और नौकरी में कड़ी मेहनत करना होगी तभी सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो लापरवाही न बरते सतर्कता से काम करें वर्ना नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध को मधुर बनाकर रखें।
 
2. कर्क राशि : अचानक से घटना दुर्घटना के योग बन सकते हैं। मित्र और रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। लापरवाही के चलते धन की हानि हो सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापारी वर्ग को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
 
3. सिंह राशि : करियर और नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में परेशानी होगी। व्यापार में मुनाफा कम होने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। परिवार में वाद विवाद से बचें।
 
4. वृश्चिक राशि : आपकी सुख और शांति में कमी आ सकती है। धन खर्च बढ़ जाएगा। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। करियर और नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में सतर्कता से काम लेना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
5. कुंभ राशि : आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्च बढ़ने वाले हैं। लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकती है। करियर में देरी से सफलता मिलेगी। नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो लाभ तो होगा लेकिन ज्यादा उम्मीद न करें।
3 राशियों होंगे अच्‍छे हाल:-
वृषभ राशि : आपको अचानक से धनलाभ होगा। सुख-सुविधा और मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से सभी क्षेत्र में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल होंगे।  
 
सिंह राशि : शश योग से आपके आर्थिक हालात में सुधार होकर आय में बढ़ोतरी होगी। पहले से बनाकर रखी गई योजन सफल होगी। प्रापर्टी खरीदी के योग बनेंगे। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
 
कुंभ राशि : शश योग से आपकी राशि को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक हालात में सुधार होगा। परिवार में खुशियां रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

15 July Birthday: आपको 15 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Kark Sankranti 2026: सूर्य कर्क संक्रांति पर करें ये 7 शुभ कार्य, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जब सूर्य चलेंगे शनि के पुष्य नक्षत्र की राह: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख