Hanuman Chalisa

इन 4 राशियों से शनि देव कभी नहीं होते हैं कुपित

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (15:28 IST)
Astrology: शनि ग्रह या भगवान वैसे तो सभी राशियों को अपनी दशा, महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या आदि के समय कर्मों का दंड देते हैं, लेकिन 4 ऐसी राशियों हैं जिन पर उनकी विशेष कृपा रहती है और यदि ये लोग सही है तो शनि महाराज इन पर कभी भी कुपित नहीं होते हैं। यानी शनिदेव इन्हें इनके कर्मों का दंड तो देते हैं लेकिन क्षामा मांगने पर माफ भी कर देते हैं।
 
वृषभ राशि : यह राशि शुक्र की राशि है। शुक्र और शनि आपस में मित्र हैं। वृषभ राशि के लोगों को शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या में ज्यादा पीड़ा नहीं मिलती है बल्कि कई बार तो यदि कर्म अच्छे हैं तो इन दौरान उनके भाग्य चमक जाते हैं और जातक सभी तरह की सुख, सुविधा और समृद्धि को प्राप्त करता है।
 
तुला राशि: शनिदेव तुला राशि में उच्चे के होते हैं। इसलिए शनिदेव तुला के जातकों को अधिक कष्ट नहीं देते हैं। तुला राशि के लोग मेहनती, ईमानदार और प्रतिभावान होते हैं। तुला पर शुक्र के साथ ही शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है। यदि ये लोग किसी से छल कपट न रखें तो जीवन में संघर्ष करने की इन्हें कोई जरूरत नहीं। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशि: मकर राशि शनि की खुद की राशि है। इसीलिए शनिदेव की मकर राशि वालों पर कृपा बनी रहती है। इन लोगों के सामने अवसरों की भरमार रहती है। भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ये आसानी से हार नहीं मानते हैं और जीवन में हर क्षेत्र में सफल होते हैं। मकर राशि के जातकों को शनि देव का प्रकोप जल्दी से प्रभावित नहीं करता है।
 
कुंभ राशि: कुंभ राशि शनिदेव की खुद की राशि होने के साथ ही मूल त्रिकोण राशि भी है। इस राशि के लोग न्यायप्रिय और नेतृत्व में अग्रिण होते हैं। धैर्य और ईमानदारी के साथ ये संकट से निपटना भी जानते हैं। इन्हें कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। इस राशि के जातकों पर शनि के अशुभ प्रभाव ज्यादा असर नहीं होता है। शनिदेव की इन पर हमेशा कृपा बनी रहती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अप्रैल, 2026)

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या 2026 कब है, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

अगला लेख