Hanuman Chalisa

बस इन 8 छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान, तो शनि देंगे मनचाहा वरदान

Webdunia
बस इन 8 छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान, तो शनि देंगे मनचाहा वरदान 
 
शनि एक अच्‍छा ग्रह है। यदि इसके स्वभाव के अनुरूप कार्य होगा तो शनि के दुष्प्रभाव का किंचित मात्र भी असर नहीं होगा। रवि और गुरु द्वारा शनि पराजित होता है। यह तुला, मकर तथा कुंभ राशि में स्त्री स्थान में, स्वग्रह में, शनिवार को अपनी दशा में, राशि के अंत भाग में, युद्ध के समय, कृष्णपक्ष में तथा वक्री हो, इस समय, किसी भी स्थान पर हो बलवान होता है। 
 
शनि के लिए मेष, सिंह, धनु, कर्क, वृश्चिक, मीन तथा मिथुन ये राशिया शुभ हैं। तुला और कुंभ अशुभ। वृषभ, कन्या और मकर बहुत अनिष्ट हैं, इन्हें उत्पात राशि कहा जाता है। जो व्यक्ति शनि के प्रभाव से भयभीत हैं, उन्हें नीचे बताए हुए प्रयोग करना चाहिए जिससे उनका जीवन सुखमय हो सके।
 
(1) प्रात:काल सूर्य उदय होने से पूर्व उठकर सूर्य भगवान की पूजा करें, गुड़ मिश्रित जल को चढ़ाएं। 
 
(2) माता-पिता और घर के बुजुर्गों की सेवा करें। 
 
(3) गुरु या गुरुतुल्य के आशीर्वाद लेते रहें। 
 
(4) किसी को अकारण कष्ट नहीं दें और प्रत्येक को भगवान का स्वरूप समझें। 
 
(5) पारिवारिक भरण-पोषण के लिए ईमानदारी और मेहनत से कमाए धन का सदुपयोग करें। 
 
(6) अपने ईष्ट पर अटूट श्रद्धा और विश्वास रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें। 
 
(7) जो व्यक्ति कर्म और मन से सात्विक हो, परोपकार वृत्ति हो, गरीबों को अपनी समर्थता के अनुसार दान करता हो उन्हें शनि परेशान नहीं करते। 
 
(8) दुर्व्यसन से परहेज करता हो उन के लिए शनि अशुभ नहीं करते। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

18 August Birthday: आपको 18 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख