Hanuman Chalisa

सपने में दिखने वाले हर जानवर से मिलते हैं भविष्य के शुभ-अशुभ संकेत

Webdunia
Dream Interpretation
 
रात के समय नींद में हमें दिखाई देने वाले सपने या स्वप्न (Swapna phal) जीवन में और भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। जहां सपने में हम अलग-अलग तरह की चीजें देखते हैं, वहीं अगर आप सपने में जानवर (animals) देखते हैं तो उनका दिखाई देना भी अलग-अलग तरह के फल मिलने के संकेत देता हैं। यहां जानिए 25 ऐसे स्वप्न फल (Dream Interpretation) जो बताते हैं कि आपके जीवन में शुभ होगा या अशुभ। 
 
तो आइए यहां जानिए क्या कहते हैं आपके सपनों के इशारे-Indian Astrology Dream
 
जानिए सपनों के अर्थ-Sapno ka Matlab
 
1. सपने में मछली देखने का अर्थ घर में शुभ कार्य होना। 
 
2. सर्प पकड़ना यानी सफलता प्राप्त होना।
 
3. मेंढक अगर पानी में दिखे तो इसका अर्थ आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। सपने में मेंढक की आवाज सुनना जीवन में नया मोड़ आने तथा मेंढक को हाथ में पकड़ना शुभ संकेत देता है। 
 
4. सपने में उल्लू देखना जीवन में दुख आने तथा धन हानि का संकेत है।
 
5. सपने में भालू को देखना शुभ माना जाता है। 
 
6. सपने में खूंखार बिल्ली दिखाई दें तो जीवन में आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सपने में बिल्ली देखना शुभ संकेत देता है। अगर आप काली बिल्ली देखते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा निखारने की जरूरत है। 
 
7. यदि आप सपने में खटमल देखते हैं तो इसका मतलब कार्य में सफलता के लिए ज्यादा संघर्ष का सूचक है। 
 
8. सपने में कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनना शुभ माना जाता है। 
 
9. अगर सपने में कुत्ता यदि आपको दौड़ाते हुए दिखाई दें तो यह जीवन में सुधार होने का संकेत है। 
 
10. सपने में हाथी देखना शुभ संकेत देता है और खुद को हाथी की सवारी करते देखना जीवन में काबिलियत को दर्शाता है। 
 
11. ऊंट देखने का अर्थ राज्य से भय होना। 
 
12. स्वप्न में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुआ देखना यानी पद लाभ होना। 
 
13. अगर आपने स्वप्न में चूहों को देखा है तो आपके घर में भरपूर धन का गमन हो सकता है।
 
14. यदि स्वप्न में सर्प को बिल के साथ देखते हैं तो आपको आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देता है।
 
15. यदि आपने स्वप्न में कहीं मधुमक्खी का लगा हुआ छत्ता देखा है तो यह भी धन लाभ का संकेत देता है।
 
16. अगर आप सपने में कुत्ते को काटते हुए देखते हैं तो यह परिवार पर संकट आने की सूचना है। 
 
17. उड़ते पक्षी देखने से इज्जत बढ़ना, मान-सम्मान मिलना।
 
18. सपने में छिपकली देखना सफलता का सूचक, अचानक धन प्राप्ति तथा कर्ज से मुक्ति मिलने के संकेत माना जाता है। 
 
19. स्वप्न में खुद को मांस खाते हुए देखना चोट लगने का संकेत होता है। 
 
20. सपने में अगर भालू सोया हुआ दिखे तो भविष्य में संघर्ष बढ़ने का संकेत है।
 
21. अगर आप सपने में शेर देखते हैं तो इसका अर्थ कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय तथा कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी से मदद मिलने तथा आपका प्रभाव बढ़ने वाला माना जाता है। 
 
22. मोर देखने का अर्थ शोक होना या बुरी खबर मिलना माना जाता है। 
 
23. सपने में काला नाग दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह भी हो सकता हैं कि आगामी समय में आपके यश में वृद्धि तथा पद-प्रतिष्ठा मिलेगी तथा आपकी कोई मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण होने की ओर इशारा करता है।
 
24. अगर आपने स्वप्न में खरगोश देखा है तो यह जीवन में प्रेम बढ़ने, रिश्तों में गहराई तथा कार्यस्थल पर सफलता का शुभ संकेत माना जाता है। 
 
25. अगर आप सपने में जंगली जानवरों को देखते हैं तो यह संकेत शुभ नहीं माना जाता है, इसका अर्थ जीवन में निराशा और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी बड़ी समस्‍या होने का सूचक भी हो सकता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

animals dream
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख