Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौनी अमावस्या और शनि का परिवर्तन : शनि मकर राशि में, क्या आपकी राशि के बदलेंगे सितारे

Advertiesment
Saturn
मौनी अमावस्या के दिन शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जब शनि राशि बदलते हैं तो दूसरी राशियों को भी प्रभावित करते हैं। शनि ग्रह एक राशि में ढाई वर्ष तक रहते हैं। अब 29 साल बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शनि अगले ढाई वर्षों तक रहेंगे।
 
इस राशि परिवर्तन से एक और जहां कई राशियों के लिए शश नामक राजयोग बन रहे हैं तो कई राशियों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। इसके बाद मई में शनि वक्री होंगे और 29 दिसंबर 2020 तक वक्री रहेंगे। इसलिए विभिन्न राशिवालों को भगवान शिव का पूजन, जप, तप व दान करना चाहिए। 
 
शनि 30 साल बाद होंगे अपनी राशि मकर में, इन राशियों के लिए होगा राजयोग, पढ़ें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर
 
शनि के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि की साढ़े साती समाप्त होगी। जबकि कन्या और वृष राशि पर से शनि की ढैय्या उतर जाएगा। हालांकि वृश्चिक राशि वाले अभी तक परेशान रहे लेकिन इसके लिए उनकी कुंडली में दूसरे ग्रह भी बराबर के जिम्मेदार थे।

शनि की साढ़े साती खत्म होने से अब वृश्चिक राशि को राहत मिलेगी। कारोबार का विस्तार होगा। कोई नया कारोबार भी प्रारंभ हो सकता है। यात्रा अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती और तुला और मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगा।

इस तरह धनु,मकर और कुंभ पर शनि की साढ़े साती और मिथुन व तुला पर शनि की ढैय्या रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनिदेव का मकर राशि में प्रवेश, किसे होगा लाभ, किसे होगा क्लेश




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi